Vivo X200 Series Launch Timeline: वीवो जल्द ही अपनी वीवो X200 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है, हालांकि सटीक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी यह सीरीज 2024 के अंत तक भारत में आने की उम्मीद है। लीक्स के मुताबिक ये सीरीज दिसंबर की शुरुआत में आ सकती है। लाइनअप में तीन मॉडल वीवो X200, X200 प्रो और X200 मिनी शामिल होंगे। हालांकि यह अभी भी कंफर्म नहीं है कि कौन-कौन से मॉडल ग्लोबल और भारत में उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज के आने वाले फोन के कैमरा और बैटरी सबसे जबरदस्त हैं। चलिए इसके फीचर्स पर एक नजर डालें…
Vivo X200 सीरीज फीचर्स
वीवो X200 सीरीज, जिसमें X200, X200 प्रो और X200 प्रो मिनी शामिल हैं, अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग फीचर्स ऑफर कर रहे हैं। X200 और X200 प्रो में OLED डिस्प्ले हैं, जिसमें X200 में 6.67-इंच की स्क्रीन और X200 प्रो में 6.78 इंच की थोड़ी बड़ी स्क्रीन है। दोनों मॉडल 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।
4500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ, ये स्क्रीन सीधी धूप में भी ब्राइट रहती हैं। ये फोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट है, जिसे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी कामों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स 16GB तक की RAM और 1TB स्टोरेज वाले मॉडल चुन सकते हैं।
200MP का जबरदस्त कैमरा
इन मॉडल्स पर कैमरा सेटअप काफी पावरफुल मिल रहा है। X200 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, साथ ही 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। जबकि X200 Pro में 50MP LYT-818 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक जबरदस्त 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है, जो जबरदस्त जूम कैपेबिलिटीज अनलॉक करता है। दोनों फोन सेल्फी के लिए 32MP के फ्रंट-फेसिंग कैमरे के साथ आते हैं।
ये भी पढ़ें: करोड़ों Netflix यूजर्स के लिए आ गया जबरदस्त फीचर, नहीं दिखेगी ब्लैक स्क्रीन
6,000mAh की दमदार बैटरी
डिवाइस पर नॉन स्टॉप एक्सपीरियंस के लिए बड़ी बैटरी मिल रही है जिसे वीवो के लेटेस्ट ओरिजिन ओएस 5 के साथ और भी ज्यादा बेहतर किया गया है। बैटरी लाइफ के लिए, X200 में 5,800mAh की बैटरी है, जबकि X200 Pro में थोड़ी बड़ी 6,000mAh की बैटरी है। दोनों डिवाइस 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर जल्दी रिचार्ज किया जा सकता है।
कॉम्पैक्ट साइज में पावरफुल फीचर्स
वहीं, जो लोग छोटे डिवाइस पसंद करते हैं, उनके लिए X200 Pro Mini बिना पावर को कम किए कॉम्पैक्ट साइज ऑफर करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है और यह अपने बड़े मॉडल्स की तरह ही डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट से लैस है। छोटा होने के बावजूद, इसमें 50MP LYT818 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 100x डिजिटल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस वाला एक धांसू कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें भी आपको 5,700mAh कि बड़ी बैटरी मिल रही है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines