Vivo X200 Series Launch Price and Features: वीवो आज अपनी फ्लैगशिप सीरीज वीवो X200 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज के तहत दो नए फोन वीवो X200 और वीवो X200 प्रो पेश किए जाएंगे। कंपनी ने सभी डिटेल्स शेयर्स करने से पहले आने वाले फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।
सीरीज में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। ओप्पो के बाद वीवो के फोन्स में पहली बार ये प्रोसेसर मिल रहा है। वीवो ने यह भी कंफर्म किया है कि प्रो वेरिएंट में 6,000mAh की बैटरी है और स्टैंडर्ड वेरिएंट में 5,800mAh की बैटरी मिलने वाली है। चलिए पहले जानें वीवो X200 सीरीज के लॉन्च का लाइवस्ट्रीम कहां देख सकते हैं…
Vivo X200 Series: लाइवस्ट्रीम कैसे और कहां देखें?
वीवो X200 और X200 प्रो आज दोपहर 12 बजे IST पर देश में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होंगे। फैंस और टेक्नोलॉजी के दीवाने वीवो के ऑफिशियल YouTube चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देख सकते हैं।
Vivo X200 Series: क्या-क्या मिल रहा खास?
Vivo X200 के फीचर्स
चीन में लॉन्च हुए वीवो X200 में 6.67-इंच क्वाड-कर्व्ड 10-बिट OLED LTPS डिस्प्ले है जिसमें PWM डिमिंग, HDR10+ सपोर्ट और 4,500 निट्स की शानदार पीक ब्राइटनेस जैसी खूबियां हैं। इसमें 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,800mAh की बैटरी है। स्टैंडर्ड वीवो X200 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX882 टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।
Vivo X200 Pro के फीचर्स
वीवो एक्स200 प्रो में स्टैंडर्ड मॉडल के जैसे ही डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हैं, लेकिन इसमें 120Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-स्लिम 1.63mm बेजेल के साथ LTPO पैनल जैसे एन्हांसमेंट हैं। प्रो वर्जन में एक पावरफुल 200-मेगापिक्सल का Zeiss APO टेलीफोटो सेंसर है जो DSLR जैसी फोटो ले सकता है। इतना ही नहीं इसमें वीवो की V3+ इमेजिंग चिप भी मिलती है।
रिकॉर्ड करेगा 4K HDR सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो
यह चिप 4K HDR सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो और 60fps पर 10-बिट लॉग वीडियो रिकॉर्डिंग सहित कई जबरदस्त इमेजिंग एबिलिटीज का सपोर्ट करता है। फोन को और भी खास इसकी बैटरी बना रही है। डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी है जो आजकल मार्केट में आने वाले 5000mAh के पॉवरबैंक से भी बड़ी है।
X200 और X200 प्रो दोनों ही मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट से लैस हैं, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इस प्रोसेसर में 3.6GHz तक क्लॉक किया गया कॉर्टेक्स-X925 कोर है।
Vivo X200 Series की कीमत
हाल ही में टिपस्टर अभिषेक यादव ने फोन के प्राइस शेयर किए हैं। वीवो एक्स200 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। जबकि 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले दूसरे मॉडल की कीमत 71,999 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं, इस सीरीज़ के प्रो वर्जन में केवल एक कॉन्फ़िगरेशन होने की बात कही गई है। वीवो एक्स200 प्रो की कीमत 94,999 रुपये होने की उम्मीद है, जिसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज होगी।
ये भी पढ़ें : iOS 18.2 Update: लाखों iPhone यूजर्स को एप्पल का बड़ा तोहफा! आ गया ChatGPT और इतना कुछ
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines