Vivo X100 Pro plus: वीवो एक्स 90 सीरीज को लॉन्च करने के बाद कंपनी एक्स 100 सीरीज को पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपकमिंग सीरीज में X100, X100 Pro और X100 Pro+ मॉडल शामिल होंगे। फिलहाल कंपनी ने इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक के जरिए टॉप एंड मॉडल यानी वीवो एक्स 100 प्रो प्लस के कुछ स्पेक्स का खुलासा हुआ है। सामने आ रहे लीक से संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही दस्तक दे सकता है।
Vivo X100 Pro plus के स्पेसिफिकेशन का खुलासा
वीबो पर, टिपस्टर फिक्स्ड फोकस डिजिटल ने वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन एक्स100 प्रो+ के डिस्प्ले और कैमरे सहित कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। खबर है कि, फोन में वेरिएबल अपर्चर के साथ 50MP Sony 1-इंच IMX989 मेन कैमरा होगा।
इसके अतिरिक्त, अपकमिंग डिवाइस में एक 50MP IMX598 अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 50MP IMX758 पोर्ट्रेट (टेलीफोटो) लेंस होगा। इसके साथ ही लीक में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 200MP टेलीफोटो (पेरिस्कोप) लेंस से लैस होगा। हालांकि, ऐसी संभावना है कि यह पिक्सेल-बिनिंग कें साथ 50MP सेंसर हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः Elon Musk की नई चाल! X से हटाने जा रहा है DM की जगह ये सेफ्टी फीचर
अभी तक सामने आए अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वीवो एक्स 100 प्रो प्लस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जो संभवतः LPDDR5 रैम और UFS 4.0 स्टोरेज से जुड़ा होगा। साथ ही इसमें 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है।
कब होगा लॉन्च?
ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर वीवो एक्स 100 प्रो प्लस की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, संभावना है कि फोन मार्केट में आने वाले महीनों में बाजार में दस्तक दे सकता है। साथ ही इस फोन को भारत में लॉन्च होने पर भी संशय बना हुआ है। क्योंकि, कंपनी ने Vivo X90 Pro+ को भारतीय बाजार में नहीं पेश किया था।
Vivo X100 Pro plus: क्या होगी कीमत?
कीमत की बात करें तो, खबरों के मुताबिक वीवो एक्स 100 प्रो प्लस की कीमत 61,990 रुपये होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी ऑफिशियली इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
12 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
13 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
15 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
17 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines