Vivo X Fold 3 Pro Launch Price and Features: Vivo X Fold 3 Pro जिसे कंपनी ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था, अब आखिरकार जल्द ही ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। एक इंडियन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हाल ही में डिवाइस को स्पॉट किया गया है जिससे ये साफ हो गया है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस फोन में AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलने वाली है जो शानदार यूजर एक्सपीरियंस देगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ये फोन सीधे तोर पर सैमसंग के फोल्ड फोन को टक्कर देगा। आइए वीवो के इस अपकमिंग फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं…
इसके चीनी लॉन्च और इंडोनेशियाई टेलीकॉम पोर्टल पर लिस्ट होने के बाद से ऐसा लग रहा है कि वीवो चीन की मार्केट के बाद इसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज की तैयारी कर रहा है। वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में एक स्मूथ और लाइट डिजाइन मिलने की उम्मीद है जो प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपीरियंस चाहने वाले भारतीय यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेगा।
Vivo X Fold 3 Pro फीचर्स
खास बात यह है कि डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, 16GB LPDDR5X रैम और UFS 4.0 तकनीक के साथ 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। डिस्प्ले कि बात करें तो फोन में 8.03 इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 6.53 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल सकता है। ये दोनों डिस्प्ले AMOLED LTPO तकनीक और बटरी-स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।
ये भी पढ़ें : दनादन चलाएं AC फिर भी कम आएगा Electricity Bill, बस फॉलो करें 3 टिप्स
Vivo X Fold 3 Pro कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए कंपनी इसमें शानदार कैमरा देने की भी प्लानिंग कर रही है। इसे OIS सपोर्ट वाले 50MP प्राइमरी कैमरा, एक 64MP 3x टेलीफोटो लेंस और एक 50MP अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है।
Vivo X Fold 3 Pro की भारत में कीमत (संभावित)
कीमत की बात करें तो भारत में 512GB वैरिएंट की कीमत लगभग 1,15,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस नए फोल्ड फोन के लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट होने के बाद से ऐसा कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
4 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
9 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
11 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines