हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट

Vivo X Fold 3 Pro India Launch Price: Vivo जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसे जून के पहले हफ्ते में लॉन्च कर सकती है। फोन लॉन्च से पहले Flipkart पर लिस्ट हो गया है।

विज्ञापन

Vivo X Fold 3 Pro India Launch Price and Features : चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। काफी वक्त से लीक्स के बाद, वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो अब फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है जहां डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर फोन की एक झलक देखने को मिल रही है, जो इसके भारत लॉन्च को कंफर्म कर देता है। हालांकि कंपनी ने रिलीज डेट अभी शेयर नहीं की है, लेकिन डिवाइस में AI-पावर्ड फीचर्स और ZEISS ऑप्टिक्स मिलने की बात कही जा रही है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा शेयर की गई फोटो में, स्मार्टफोन का पहला लुक ब्लैक मॉडल में दिख रहा है। डिवाइस पर एंटीना लाइनें और एक गोल कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है। इसके अलावा डिवाइस के बारे में कोई ऑफिशियल डिटेल सामने नहीं आई है। हालांकि यह डिवाइस चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। इससे एक्स फोल्ड 3 प्रो के फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। चलिए इसके बारे में जानें…

Vivo X Fold 3 Pro के स्पेसिफिकेशन

वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो में 8.03 इंच का प्राइमरी और 6.53 इंच का कवर AMOLED 120Hz डिस्प्ले मिलने की संभावना है। हैंडसेट एड्रेनो 750 जीपीयू के साथ 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर चल सकता है। इसमें Android 14-बेस्ड कस्टम वीवो स्किन मिलने की उम्मीद है। डिवाइस नोट-मेकिंग, समरी, ट्रांसक्रिप्शन और AI-Based फीचर्स से लैस हो सकता है।

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में रियर पर 50MP मेन + 50MP अल्ट्रावाइड + 64MP टेलीफोटो सेंसर और 32MP सेल्फी लेंस मिल सकता है। एक्स फोल्ड 3 प्रो में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,700mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और एक यूएसबी-सी 3.2 जेन 2 पोर्ट मिल सकता है।

Vivo X Fold 3 Pro की कीमत

चीन में इस फोल्ड फोन की कीमत 9,999 युआन से शुरू होती है, जो करीब 1.17 लाख रुपये है। हालांकि, यह भारत में 1.4 से 1.5 लाख रुपये से कम प्राइस में वनप्लस ओपन और सैमसंग जेड फोल्ड 5 को टक्कर दे सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें