Vivo V60 5G समेत ये हैं 40000 तक के बजट में मिलने वाले बेस्ट 5G मोबाइल फोन

Vivo V60 5G: विवो का V60 5G प्रीमियम डिजाइन, Zeiss कैमरा और दमदार बैटरी के साथ मिड-रेंज में बेस्ट ऑप्शन है। यह फोन 16 GB RAM तक के विकल्प के साथ मौजूद है। आइए जानते हैं इस बजट में इसके मुकाबले मिलने वाले अन्य 5G फोन कौन से हैं।

SOURCE- NEWS 24

Vivo V60 5G: विवो ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Vivo V60 5G के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में अपना एक और शानदार ऑप्शन जोड़ दिया है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा सेटअप और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ ऐसे यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो कम बजट में एक बैलेंस्ड और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अगर आप इस रेंज में किसी दूसरे ऑप्शन्स की भी तलाश कर रहे हैं, तो बाजार में OnePlus, iQOO, Realme और Samsung जैसे ब्रांड्स का रुख कर सकते हैं। इनके पास भी कई शानदार 5G फोन मौजूद हैं, जो अपने अच्छे फीचर्स के चलते यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्यों खास है Vivo V60 5G?

वीवो ने भारत में अपनी V सीरीज का नया फोन लॉन्च किया है जो V60 के नाम से जाना जा रहा है। इस डिवाइस को V50 का अपग्रेड मॉडल बताया जा रहा है। इस जबरदस्त फोन का कैमरा Zeiss ब्रांड का ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें AI-इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स भी दिए गए हैं, जो इस डिवाइस को पावरफुल बनाते हैं।

विज्ञापन

फोन की कीमत

इस फोन में 6500mAh बैटरी है और 7 जेनरेशन 4 चिपसेट है। इस फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये है। इसमें आपको 8GB RAM और 128GB का स्टोरेज मिलता है। वहीं, फोन के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 38,999 रुपये है। वी60 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला फोन 40,999 रुपये का है। इसका टॉप मॉडल फोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ 45,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन

40,000 में मिलने वाले अन्य विकल्प

1.OnePlus Nord 5- वनप्लस के इस फोन की कीमत 31,999 रुपये हैं। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसका कैमरा स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 के साथ मिलेगा। इसकी डिस्प्ले साइज 6.83 है। यह फोन लॉन्ग बैटरी लाइफ के साथ मिलता है।

2.Oppo Reno14- ओपो का यह फोन उनकी नई फ्लैगशिप Oppo Reno 14 5G Series का फोन है। इस फोन ने चीन और मलेशिया में लोगों को खूब आकर्षित किया था। इस फोन की कीमत 37,999 है। फोन 6.83 इंच का है जिसमें 1.5K OLED डिस्प्ले भी मौजूद है। मैट फिनिश के साथ स्लिक बॉडी में डिजाइन किया गया यह फोन क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ मिलेगा।

विज्ञापन

3.OnePlus 13R- यह फोन कंपनी का प्रीमियम मोबाइल फोन है। 5G के साथ इस फोन की सीरीज किफायती वेरिएंट का हिस्सा है। यह फोन 6.7 इंच का है। इसमें 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले का यूज किया गया है, जो इसकी प्रोटेक्शन को बढ़ाता है। इस फोन की कीमत 38,855 बताई जा रही है।

4.Realme GT 6- 30,000 के बजट में मिलने वाला यह बेहतरीन फोन आपको पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 3 SoC के साथ मिलेगा। रियलमी के इस फोन में आपको 12 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस फोन का कैमरा AI फीचर के साथ मिलेगा और 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड फीचर के साथ है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ