हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vivo V50e की बंपर सेल शुरू, हैंडसेट पर 10% का डिस्काउंट, जानें क्या है कॉस्ट?

Vivo V50e फोन की सेल शुरू हो गई है। इसमें 50MP के मेन लेंस और 50MP तथा 8MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 5600mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है। आइए जानते हैं इसकी कॉस्ट के बारे में…

विज्ञापन
Vivo

मोबाइल ब्रांड आए दिन नए-नए मोबाइल फोन लॉन्च करता रहता है। हाल ही में अपना मिड रेंज डिवाइस Vivo V50e लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अब इंडियन मार्केट में भी आ चुका है। इस फोन को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। Vivo V50e फोन को दमदार फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर भी दिया गया है। इस फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसमें कई सारे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। स्मार्टफोन फ्रंट और रियर दोनों ही साइड में 50MP का कैमरा लगे हुए हैं।

Vivo V50e की कॉस्ट

यह स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 8GB RAM एवं 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कॉस्ट 28999 रुपये है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 30999 रुपये में आता है। इस फोन को आप सफायर ब्लू और पर्ल वॉइट कलर में खरीद सकते हैं। इस फोन पर बैंक ऑफर के साथ डिस्काउंट भी मिल रहा है।

विज्ञापन

हैंडसेट पर 10%  का डिस्काउंट

HDFC और SBI बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट के साथ फोन मिल रहा है। Vivo V50e स्मार्टफोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसमें 6.77 इंच का क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले भी मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1800 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

विज्ञापन

50MP का फ्रंट कैमरा

ऑप्टिक्स की बात करें तो ये स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी लेंस और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। अगर आप फोटो क्लिक करना चाहेंगे तो क्लियर फोटो आएगा। इस स्मार्टफोन में Wedding Portrait Studio फीचर दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5600mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करता है।

विज्ञापन

5 मुख्य फीचर्स के बारे में बात करें तो…

1. AI इमेज एक्सपैंडरः इमेज की लिमिट को मूल फ्रेम से आगे बढ़ाता है।
2. AI स्क्रीन ट्रांसलेशनः यह कई भाषाओं के इंटरैक्शन को कैपेबल बनाता है।
3. AI इरेजर 2.0: एक ही टैप से फोटो में कई इलीमेंट्स को हटाता है।
4. AI सुपरलिंकः कम सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी नेटवर्क को काफी तेज बढ़ाने का काम करता है।
5. लाइव कॉल ट्रांसलेटः अगर आप किसी से बात कर रहे हो तो यह ऑडियो को ट्रांसलेट भी कर सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola