Vivo V50e Launch Date in India: दिग्गज फोन निर्माता कंपनी वीवो भारत में अपना लेटेस्ट फोन लेकर आने के लिए तैयार है। आगामी फोन की लॉन्च डेट को कंपनी की ओर से पहले पुष्टि कर दी गई है। इसके अलावा कंपनी की ओर से कलर ऑप्शन्स, कैमरे समेत कुछ जानकारी के बारे में एक्स अकाउंट के माध्यम से बताया जा चुका है। हालांकि, इससे पहले ही वीवो वी50ई की कुछ जानकारी लीक हो चुकी हैं।
वीवो वी50ई स्मार्टफोन को वीवो वी40ई जैसे फीचर्स के साथ लेकर आया जा सकता है। इसकी कीमत भी आसपास बताई जा रही है। आइए वीवो वी50ई के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo V50e लॉन्च डेट
भारत में वीवो वी50ई स्मार्टफोन 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वीवो वी50ई स्मार्टफोन के तीन कलर ऑप्शन्स- पर्ल व्हाइट और सफायर ब्लू होंगे। वीवो V50e में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 का रियर कैमरा और ऑप्टिकल छवि स्थिरीकरण (OIS) होगा। इसके अलावा 116 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू और गोलाकार ऑरा लाइट फीचर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा है।
Vivo V50e Price (Expected)
उम्मीद है कि वीवो वी50ई स्मार्टफोन 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच में पेश हो सकता है। खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और वीवो ई-स्टोर पर वी50ई स्मार्टफोन उपलब्ध होगा। लॉन्च से कुछ दिन बाद फोन की पहली सेल शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने ये कन्फर्म नहीं किया है।
Vivo V50e Specifications
वीवो वी50ई को लेकर कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.77 इंच की 1.5K स्क्रीन हो सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगी। धूल और पानी दोनों से बचाव के लिए फोन में IP68 और IP69 रेटिंग है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 SoC प्रोसेसर है। ये फोन 5,600mAh बैटरी के साथ है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
ये भी पढ़ें- iPhone 15 हुआ 5,500 रुपये सस्ता! ऑफर्स के साथ मिल सकती है करीब 40 हजार तक की छूट
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines