Vivo V50 Review: वीवो V50 अपने डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरे की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। यह अपने सेगमेंट में अन्य फोन्स की तुलना में सबसे अलग डिजाइन में आता है। इसका रियर कैमरा सेटअप इसके अलग फील देने में मदद करता है। V50 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फोन की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। आइये जानते हैं क्या यह वाकई वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है? और इसी कीमत में वो कौन से फोन हैं जो नए Vivo V50 को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
डिजाइन और डिस्प्ले
नये Vivo V50 का डिजाइन इसका प्लस पॉइंट है। यह बेहद आकर्षित डिजाइन वाला स्मार्टफोन है। इसका रियर कैमरा इसे प्रीमियम फील देने में मदद करता है। इसमें पेंडुलम आकार के मॉड्यूल के भीतर एक डुअल-कैमरा सिस्टम है। इस फोन में 6.77-इंच एमोलेड डिस्पले दिया है जो जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले बेहद ब्राइट है और इस पर वीडियो, फोटो और गेम खेलने में मज़ा आएगा। डिजाइन से लेकर डिस्प्ले के मामले में नया Vivo V50 एक शानदार स्मार्टफोन है।
कैमरा सेटअप
नये Vivo V50 में फोटो और वीडियो के लिए कंपनी ने इसमें ZEISS Co-Engineered कैमरा दिया है। इसके रियर में रिंग LED लाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का वाइड-एंगल सेंसर है। प्राइमरी सेंसर OIS को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी शूटर है।Vivo के इस फोन से काफी लाजवाब फोटो और वीडियो शूट किये जा सकते हैं। लो लाइट में भी आपको अच्छे शॉट्स मिलते हैं।
परफॉरमेंस और बैटरी
इस फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। यह 8GB और 12GB रैम सेटअप से लैस है। फोन में लगा प्रोसेसर हम पहले भी कई फोन्स में देख चुके हैं, यह एक अच्छा चिपसेट है जो अच्छी परफॉरमेंस ऑफर करता है। पावर के लिए इस फोन में 6000mAh की बैटरी है और इन-बॉक्स चार्जर के साथ 90W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 चलाता है। यह एक अच्छा स्मार्टफोन है।
नतीजा
नया Vivo V50 स्मार्टफोन डेली यूज़ के लिए अच्छा ऑप्शन है, यह दिखने में काफी अच्छा है। इसका कैमरा सेटअप इम्प्रेस करता है। इसकी परफॉरमेंस ठीक है लेकिन निराश करती है, यह एक ओवर प्राइस स्मार्टफोन है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra Review: DSLR पर भारी पड़ता है ये स्मार्टफोन, 100X AI जूम है दमदार, जानें परफॉर्मेंस
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
6 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
8 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
10 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
11 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
13 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines