Vivo V50 Launch Date Leaked: वीवो जल्द ही V50 और वीवो V50 प्रो लॉन्च करने जा रहा है जिसकी लॉन्च डेट पहले ही लीक हो गई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी वीवो V50 के साथ वीवो V50 प्रो मॉडल को पेश कर सकती है। आने वाले स्मार्टफोन वीवो V सीरीज लाइनअप में शामिल होंगे। स्मार्टफोन नए फीचर्स और डिजाइन के साथ अपडेटेड परफॉर्मेंस के साथ आएंगे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो V50 और वीवो V50 प्रो भारत में 17 फरवरी, 2025 को लॉन्च हो सकते हैं और इनकी पहली सेल 24 फरवरी से शुरू हो सकती है।
Vivo V50 प्रो की कितनी हो सकती है कीमत?
स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो पिछले कुछ दिनों से वीवो V50 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज कर रही है, जहां उन्होंने इसके एक कलर ऑप्शन का खुलासा किया है, जो रोज रेड में दिख रहा है। स्मार्टफोन में स्टारी ब्लू और टाइटेनियम ग्रे भी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीवो V50 प्रो की कीमत भारत में करीब 45 हजार रुपये हो सकती है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट होने का दावा किया जा रहा है।
फोन में ऑरा लाइट फीचर
यही नहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। V50 के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में लो लाइट में फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए वीवो के ऑरा लाइट फीचर को शामिल करने की उम्मीद है जो इसे फोटोग्राफी के लिए बेस्ट डिवाइस बना सकता है। डिवाइस में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
जेमिनी AI सपोर्ट
वीवो के दमदार फोन में AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और जेमिनी AI चैटबॉट इंटीग्रेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिल सकते हैं जो अभी सैमसंग के लेटेस्ट डिवाइस में मिलते हैं। हालांकि सैमसंग के लेटेस्ट फोन की कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। वीवो के फोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है और ये Funtouch OS 15 पर चल सकता है। स्मार्टफोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ हो सकता है जिसमें IP68 और IP69 रेटिंग हो सकती है।
Vivo V50 Pro में मिल सकते हैं ये फीचर्स
वहीं, वीवो के V50 प्रो वैरिएंट में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट मिल सकता है। इसमें 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। V50 प्रो में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। यूजर्स को इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। डिवाइस 6,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
11 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
13 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
15 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
16 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines