Vivo V40e launch Price and Features: वीवो जल्द ही भारत में V40e को लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर टीज किया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की सटीक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन हैंडसेट के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा किया है। इस बीच, एक रिपोर्ट में स्मार्टफोन की RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ संभावित कीमत भी सामने आई है।
Vivo V40e को Vivo V30e का अपग्रेड मॉडल कहा जा रहा है। इससे पहले अगस्त में कंपनी ने Vivo V40 Pro और Vivo V40 को पेश किया था अब इसी सीरीज में ये नया फोन आ रहा है। चलिए इसके बारे में जानें…
Vivo V40e डिजाइन, कलर ऑप्शन
Vivo V40e के लिए एक ऑफिशियल माइक्रोसाइट लाइव हो गई है जो बताती है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। हैंडसेट को दो कलर मिंट ग्रीन और रॉयल ब्रॉन्ज में पेश किया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन एक वर्टिकल पिल-शेप्ड रियर कैमरा यूनिट और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo V40 Pro और Vivo V40 हैंडसेट के जैसा लग रहा है।
भारत में Vivo V40e की कीमत
Vivo V40e को सितंबर के अंत तक भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, स्मार्टप्रिक्स की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि हैंडसेट को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वैरिएंट में पेश किया जाएगा। देश में इसकी कीमत 20,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
Vivo V40e के फीचर्स
वीवो इंडिया की ऑफिशियल माइक्रोसाइट के अनुसार, V40e में 6.77-इंच का फुल-एचडी+ (2,392 x 1,080 पिक्सल) 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 93.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, HDR10+ सपोर्ट और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन होगा। फोन में AMOLED स्क्रीन 4,500nits की पीक ब्राइटनेस लेवल और 1,200nits का हाई ब्राइटनेस मोड होगा।
Vivo V40e का कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर
वीवो वी40ई में 5,500mAh की बैटरी होगी जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरा की बात करें तो वीवो वी40ई एक ऑरा लाइट यूनिट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा जो अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आएगा। फ्रंट कैमरे में 50-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। वी40ई में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : Pager Blast in Lebanon: क्या है ये पेजर? जिसके फटने से गई कई लोगों की जान; हैक करना भी आसान?
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
6 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines