Vivo V40 Sale Discount Offer: हाल ही में लॉन्च हुआ Vivo V40, कई दमदार स्पेसिफिकेशन और बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफिशियल तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी बेहतरीन डिस्प्ले के साथ-साथ दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस भी देती है। अभी कंपनी भारत में Vivo V40 पर लॉन्च ऑफर के तहत जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। चलिए इस डील के बारे में जानें…
Vivo V40 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo V40 की कीमत 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट के लिए 34,850 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 36,850 रुपये से शुरू होती है। 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 41,899 रुपये है। जबकि फोन का एक्चुअल प्राइस 39,999 रुपये से शुरू होता है लेकिन लॉन्च ऑफर के साथ कंपनी फ्लैट 5000 रुपये की छूट दे रही है।
जबकि Flipkart Axis Bank कार्ड का उपयोग करने पर एक्स्ट्रा 5 परसेंट की छूट मिल रही है। ग्राहक सभी Bank Credit और Debit Card ट्रांसक्शन पर एक्स्ट्रा 3500 रुपये की छूट ले सकते हैं। साथ ही आप नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। यह स्मार्टफोन Flipkart और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर ब्लू, लोटस पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर में उपलब्ध है।
Vivo V40 स्पेसिफिकेशन
वीवो V40 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है। स्मार्टफोन HDR10+ सपोर्ट और 480 हर्ट्ज के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन3 के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 80W फ्लैशचार्ज के साथ 5,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह Android 14-बेस्ड FunTouchOS पर चलता है।
Vivo V40 के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो यह 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 50 MP OIS कैमरा सहित डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 50 MP का फ्रंट-फेसिंग लेंस मिलता है। यह नाइट मोड, पोर्ट्रेट सहित कई तरह के कैमरा फीचर्स ऑफर करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से, स्मार्टफोन में 4G, 5G और VoLTE के साथ ब्लूटूथ v5.4, वाईफाई, एनएफसी, यूएसबी-सी v2.0 और एक आईआर ब्लास्टर मिलता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines