Vivo के इस धांसू अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट कंफर्म, कीमत 20 हजार से कम
Edited By Sumit Kumar

Vivo V29e
Edited By Sumit Kumar

Vivo V29e
Vivo V29e: नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़े दिन इंतजार कर लिजिए। दिग्गज चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो अपने नए फोन Vivo V29e को पेश करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह इस फोन को भारतीय बाजार में 28 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे पेश करेगी। ब्रांड ने पहले ही इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। आइये वीवो V29e के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह स्मार्टफोन 0.757cm अल्ट्रा स्लिम बॉडी, 2.29mm नैरो फ्रेम और 180.5 ग्राम हल्के डिजाइन के साथ आएगा। वीवो V29e 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में आपको OIS सपोर्ट के साथ 64MP का रियर कैमरा और ऑटो फोकस के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
वीवो का यह अपकमिंग फोन स्नैपड्रैगन 480 5G चिपसेट या स्नैपड्रैगन 480+ 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की उम्मीद है। हैंडसेट को आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आने की संभावना है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो वी 29e को भारतीय बाजार में 25,000 से 30,000 रुपये तक तक की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
वीवो अपने वाई 78 प्लस को भी भारत में पेश करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग फोन की संभावित कीमत 19,090 रुपये और इसे अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन में आपको 6.78 इंच डिस्प्ले, 5000 mAh बैटरी और फोटोग्राफी के लिए 50 MP का कैमरा देखने को मिल सकता है। यह Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: