Vivo V29 Pro Launch Date Price in India: वीवो वी29 सीरीज का हिस्सा बना वीवो वी29 प्रो जल्द लॉन्च हो सकता है। भारतीय बाजार में वीवो वी29 प्रो को जून में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अपने वी सीरीज में वीवो वी27 और वी27 प्रो को मार्च में लॉन्च किया था, जोकि 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बैटरी के साथ है।

वहीं, अब आगामी वीवो वी29 प्रो के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि हुई है। कंपनी ने अपने भारतीय आधिकारिक वेबसाइट पर वीवो वी29 प्रो को लिस्ट किया है, जिससे हैंडसेट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हुई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Vivo V29 Pro Key Specifications

वीवो वी29 प्रो के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो गई है। इसके मुताबिक फोन में 6.7 इंच के फुल-एचडी + कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें रिज़ॉल्यूशन (2400 x 1080 पिक्सल) और 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलेगा। ये फोन 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा।

कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राथमिक सेंसर शामिल होगा। इसका फ्रंट कैमरा 50-मेगापिक्सल सेंसर से लैस हो सकता है। इसमें में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।

विज्ञापन

आधिकारिक लिस्टिंग से वीवो वी29 प्रो को ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया है, जिसके साइड और बॉटम पर बेहद ही स्लिम बेजल्स हैं। हैंडसेट के दायें किनारे पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Vivo V29 Pro Launch Date Price in India

वीवो वी29 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि फोन जून में लॉन्च हो सकता है। इसकी संभावित कीमत 45000 रुपये से कम बताई जा रही है। ये फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, जिसे सिंगल वेरिएंट- 8GB + 128GB के साथ जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ