---विज्ञापन---

गैजेट्स

Vivo V29 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च! गीकबेंच वेबसाइट पर इन स्पेक्स के साथ दिखा फोन

Vivo V29 Pro Launch Date Price in India: वीवो अपना नया फोन जल्द मार्केट में पेश कर सकता है। आगामी वीवो वी29 सीरीज को गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता अपनी नई सीरीज के तहत वीवो वी27 5जी और वीवो वी27 प्रो 5जी को बाजार में उतारने वाला है। कथित तौर पर […]

Vivo V29 Pro Launch Date Price in India: वीवो अपना नया फोन जल्द मार्केट में पेश कर सकता है। आगामी वीवो वी29 सीरीज को गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता अपनी नई सीरीज के तहत वीवो वी27 5जी और वीवो वी27 प्रो 5जी को बाजार में उतारने वाला है।

कथित तौर पर गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस सीरीज में शामिल होने वाले वाीवो V29 प्रो को देखा गया है। लिस्टिंग के जरिए आगामी फोन के प्रोसेसर और रैम डिटेल्स के अलावा कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का संकेत दिया गया है। आइए वीवो वी29 प्रो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

गीकबेंच वेबसाइट पर Vivo V29 Pro हुआ लिस्ट

गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर वीवो वी29 प्रो को मॉडल नंबर V2251 के साथ देखा गया है। इस फोन को Vivo V27 Pro की जगह लेने की उम्मीद है, जोकि इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। आपको जानकारी के लिए बता दें कि वीवो वी29 प्रो को मई में आधिकारिक वीवो वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, लेकिन कंपनी ने इसे बाद में हटा दिया था।

Vivo V29 Pro Specifications

वीवो वी29 प्रो के बारे में पहले भी जानकारी सामने आई थी। इसके मुताबिक फोन में 6.7 इंच फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन (2,400 x 1,080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। ये फोन 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है।

---विज्ञापन---

कैमरे के मामले में फोन तीन रियर कैमरे के साथ हो सकता है। इसमें मुख्य कैमरा 64-मेगापिक्सल के साथ होगा। जबकि, फोन में फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। इसका ब्लैक कलर ऑप्शन आ सकता है।

First published on: Jul 12, 2023 11:32 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola