Vivo V27 Pro Price Leaked in India: वीवो वी27 प्रो कंपनी के वी-सीरीज पोर्टफोलियो में अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है। स्मार्टफोन 1 मार्च को भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा।
और पढ़िए –Xiaomi 13 Series की कीमत, डिजाइन और अन्य डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक! यहां जानिए…
आगामी V27 प्रो के डिजाइन और प्रमुख विशिष्टताओं को आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट के जरिए जारी कर दिया गया है। इसके अलावा फोन की कई लीक सामने भी आ रही है। एक रिपोर्ट के जरिए वीवो वी27 प्रो की कीमत लीक की गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Vivo V27 Pro Price Leaked in India
91एरेना की एक रिपोर्ट के मुताबिक वीवो वी27 प्रो भारत में तीन वैरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज बेस मॉडल की कीमत कथित तौर पर 37,999 रुपये होगी, जबकि 256GB स्टोरेज वाले 8GB रैम मॉडल की कीमत 39,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 42,999 रुपये होने की उम्मीद है।
Vivo V27 Pro Specifications (Expectations)
फ्लिपकार्ट पर वीवो V27 Pro के लैंडिंग पेज के मुताबिक इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले और अल्ट्रा स्लिम डिजाइन होगा, जो 7.4mm मोटाई और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल और रिंग एलईडी फ्लैश के साथ रंग बदलने वाला ग्लास बैक होगा। ये फोन OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX766V मुख्य कैमरा सेंसर पैक करेगा।
और पढ़िए –Jio Family Recharge Plan: अब पूरे परिवार के लिए आया ये खास प्लान, काफी सस्ता और सुविधाजनक
गीकबेंच वेबसाइट पर भी दिखा फोन
वीवो वी27 प्रो गीकबेंच वेबसाइट पर भी मॉडल नंबर Vivo V2230 के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,003 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,936 स्कोर किया है।
सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए ये लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलेगा। ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 SoC को पैक करेगा। हालांकि, फोन के बारे में धीरे-धीरे डिटेल्स सामने आ रही है। वीवो वी27 प्रो को वीवो वी25 प्रो का उत्तराधिकारी कहा जा रहा है। 1 मार्च को दोपहर 12 बजे फोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
14 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
16 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
18 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
21 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines