Vivo V25 Pro Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में जल्द ही वीवो अपना वी25 सीरीज (Vivo V25 Series) को पेश करने वाला है। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से कई जानकारी लीक हो रही है। आधारिकारी तौर घोषणा होने से पहले वीवो वी25 प्रो मॉडल के फीचर्स सामने आ गए हैं। इसके बैटरी, कैमरे और कीमत का भी खुलासा हुआ है। आइए Vivo V25 Pro के बारे में बताते हैं।
Vivo V25 Pro Leak Specs
वीवो वी25 प्रो को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई है। इसमें दावा किया जा रहा है कि फोन में तीन कैमरे होंगे। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप में मुख्य 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसका कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करेगा। इसके जरिए स्थिर वीडियो बनाई जा सकेगी। साथ ही कम रोशनी में एक अच्छा कैमरा परफॉर्मेंस मिल सकेगा।
Vivo V25 Pro
इतना ही नहीं, रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि Vivo V25 Pro में दूसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ होगा। वीवो V25 Pro को 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स में काफी कुछ पता चला है।
Vivo V25 Pro Price in India
कीमत की बात करें तो वीवो वी25 प्रो को भारत में 40 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन के अन्य स्पेक्स की बात करें तो इसमें एक घुमावदार FHD + 3D AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगी। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 SoC का प्रोसेसर होगा।
Vivo V25 Pro Launch Date in India
फिलहाल, Vivo V25 Pro के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो इस फोन को 18 अगस्त के दिन पेश किया जा सकता है। फोन को सेल के लिए फ्लिपकार्ट और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
14 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
16 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
18 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
21 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines