Vivo V25 5G Smartphone Discount Sale: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने हाल ही में एक नया 5G स्मार्टफोन का ऐलान किया है जिसका नाम Vivo V25 5G है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होगी।
वीवो वी25 5जी (Vivo V25 5G) की सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यहां से भारी छूट के साथ आप इसे खरीद सकते हैं। आइए फोन की खासियत और इस पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – ROG Phone 6 Batman Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Vivo V25 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले- 6.44 इंच फुल एचडी+ एमोलेड
- रैम- 8GB
- स्टोरेज- 128GB
- प्रोसेसर- मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 चिपसेट
- रियर कैमरा- 64 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
- फ्रंट कैमरा- 50 मेगापिक्सल
- बैटरी- 4500mAh की क्विक चार्जिंग सपोर्ट बैटरी
- नेटवर्क सपोर्ट- 5G
Vivo V25 5G की कीमत और उपलब्धता
वीवो V25 5G की कीमत 28 हजार रुपये के करीब है। इस फोन की खरीदारी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है। अगर आप फ्लिपकार्ट से ये फोन खरीदते हैं तो छूट का फायदा उठा सकते हैं। यहां पर वीवो वी25 को 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
कितनी मिल रही है छूट
वीवो वी25 5जी को बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट से अगर आप ये फोन खरीदेंगे तो बैंक ऑफर को अप्लाई कर 2500 रुपये का डिस्काउंट बेनिफिट पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ICICI Bank, SBI या फिर HDFC Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। इसके बाद फोन की कीमत 24,499 रुपये तक पड़ सकती है।
अभी पढ़ें – MMS लीक होने पर तुरंत करें ये तीन काम, मिनटों में हट जाएगी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो
ऐसे मिलेगा 6,499 रुपये में ये फोन
वीवो वी25 5जी को बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 19 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, इसका पूरा बेनिफिट तब मिलेगा जब आप किसी लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडिशन के पुराने फोन को चेंज करेंगे। ऐसे में फोन की कीमत 6,499 रुपये तक पड़ सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines