Vivo T5x 5G Launched: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में कॉन्पिटिशन लगातार तेज होती जा रही है. इसी बीच vivo ने अपनी Z सीरीज का नया स्मार्टफोन vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे पिछले साल आए T4x 5G के अपग्रेड के तौर पर पेश किया है. नया फोन बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आया है. खास बात यह है कि इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए खास बनाती है.
कीमत और उपलब्धता
भारत में vivo T5x 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है. यह फोन Star Silver और Cyber Green रंगों में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 24 मार्च से Flipkart, vivo India eStore और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी.
बड़ी स्क्रीन और दमदार परफॉर्मेंस
नए vivo T5x 5G में 6.76-इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन में पंच-होल डिजाइन दिया गया है, जिसमें 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के Dimensity 7300 चिपसेट की जगह आया है.
बड़ी बैटरी और सॉफ्टवेयर अपडेट
इस स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पिछले मॉडल की 6500mAh बैटरी से ज्यादा है. चार्जिंग के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. फोन Android 16 पर बेस्ड Funtouch OS 6 पर चलता है. कंपनी ने इस फोन के लिए 2 साल तक Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया है.
कैसा है कैमरा?
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony सेंसर इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है. साथ ही इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है.
लॉन्च ऑफर्स
लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank, HDFC Bank और SBI कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा ग्राहकों को 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा. वहीं Jio के 1199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 6 महीने तक 10 OTT ऐप्स का प्रीमियम एक्सेस भी दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Apple का AirPods Max 2 लॉन्च, मिलेंगे रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे धांसू फीचर, जानें भारत में कितनी कीमत?
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
4 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
6 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
19 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines