Vivo T4x 5G Launched: Vivo ने अपना नया Vivo T4x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 15,000 रुपये के बजट सेगमेंट में आता है, जहां इसका मुकाबला Realme P3x 5G, OPPO 12x 5G और Motorola G64 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। यह फोन मीडियाटेक 7000 सीरीज चिपसेट, बड़ी बैटरी, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। यहां हम इस फोन डिवाइस के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Vivo T4x 5G की भारत में कीमत और ऑफर्स
बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और SBI कार्ड से इस डिवाइस को खरीदने पर आपको 1,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस डिवाइस को दो कलर ऑप्शन Marine Blue और Pronto Purple में पेश किया गया है। बता दें कि Vivo का यह बजट फोन 12 मार्च, दोपहर 12 बजे से Vivo ई-स्टोर, Flipkart और अन्य मुख्य चैनलों पर उपलब्ध होगा।