Vivo T4 Ultra Launch Price in India: वीवो टी4 अल्ट्रा भारत में लॉन्च हो चुका है और इसके साथ ही फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पुष्टि भी हो चुकी है। कंपनी का नया 5जी फोन 40 से 45 हजार रुपये की कीमत के अंदर लॉन्च किया गया है। इसकी पहली बिक्री भी लॉन्च से कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। इस दौरान कंपनी की ओर से बैंक ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य ऑफर का लाभ भी मिलेगा जिससे वीवो टी4 अल्ट्रा की कीमत काफी कम हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि भारत में वीवो टी4 अल्ट्रा की कीमत क्या है? आइए पहली सेल की तारीख, फोन पर मिल रहे ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जान लेते हैं।
Vivo T4 Ultra 5G Launch Price
वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय मार्केट में उतारा गया है। 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट में वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी है। इस फोन को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत और टॉप वेरिएंट को 44,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।
Vivo T4 Ultra 5G Sale Date, Availability & Offers
वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन की पहली बिक्री 18 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू है। सेल के दौरान इसका 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलेगा। जबकि, 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये होगी। खरीदने के दौरान EMI और बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा जिससे फोन की कीमत काफी कम हो सकती है।
Vivo T4 Ultra Specifications
वीवो टी4 अल्ट्रा में 6.67 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के अलावा 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 5,000 निट्स की पीक लोकल ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ है। ये फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित वीवो के फनटच ओएस 15 पर काम करेगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 प्लस प्रोसेसर दिया गया है। वीवो टी4 अल्ट्रा की मोटाई 7.43 मिमी और वजन 192 ग्राम है।
Vivo T4 Ultra Camera & Battery
कैमरा और बैटरी की बात करें तो वीवो टी4 अल्ट्रा में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो 50MP + 8MP + 50MP Periscope के साथ होगा। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में 5500 mAh की बैटरी है।
ये भी पढ़ें- Moto Edge 60 5G लॉन्च, मिली दमदार बैटरी और शानदार कैमरा; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
7 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines