Vivo T4 Ultra 5G Launch Date Price in India: भारत में वीवो के कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं और कुछ आने के लिए तैयार हैं जिनमें से एक वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी फोन है। वीवो ने इस अपकमिंग फोन का टीजर जारी कर दिया है। सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर वीवो इंडिया टी4 अल्ट्रा टीजर जारी किया है जो पिछले मॉडल यानी वीवो टी3 अल्ट्रा का सक्सेसर है। टी4 सीरीज में सबसे जबरदस्त फोन के तौर पर वीवो टी4 अल्ट्रा की एंट्री हो सकती है। इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी की लॉन्च डेट, कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
Vivo T4 Ultra Launch Date
वीवो ने फिलहाल टी4 अल्ट्रा के डिजाइन की पहली झलक को टीजर के माध्यम से साझा किया है। बात करें लॉन्च डेट की तो अभी तक कोई ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है कि जून के महीने में वीवो टी4 अल्ट्रा लॉन्च हो जाएगा। इसकी कीमत 35 हजार रुपये के करीब हो सकती है। भारत में वीवो टी4 अल्ट्रा फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
वीवो टी4 अल्ट्रा कैमरा
ब्रांड द्वारा जारी टीजर में टी4 अल्ट्रा के बैक डिजाइन को दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक राउंड ऑरा LED फ्लैश होगी। जबकि, पिछले साल लॉन्च हुए टी3 अल्ट्रा में डुअल-कैमरा सिस्टम और ओवल कैमरा मॉड्यूल था। वीवो टी4 अल्ट्रा में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। ये फोन 100x डिजिटल जूम कैमरा सपोर्ट के साथ होगा।
Vivo T4 Ultra 5G Specifications (Leaked)
वीवो टी4 अल्ट्रा के बारे में काफी कुछ पहले से ही ऑनलाइन लीक के माध्यम से पता चल रहा है। इसका प्रोसेसर डायमेंसिटी 9300 प्लस चिपसेट के साथ हो सकता है। इसमें 6.67-इंच OLED पैनल डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन स्क्रीन के साथ है। फोन में 5,500mAh की बैटरी, 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: जून में लॉन्च हो रहे हैं 5 धांसू स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और खासियत
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
3 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
6 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
7 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
8 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
10 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines