Vivo T4 Pro 5G: भारतीय मोबाइल बाजार की दमदार कंपनी वीवो अपने नए स्मार्टफोन Vivo T4 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह फोन 26 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स को उजागर कर दिया गया है।
शानदार डिजाइन और डिस्प्ले
इस फोन को फ्लिपकार्ट(फ्लिपकार्ट) पर पहले ही लिस्ट कर दिया गया है। फोन को ब्लू और गोल्ड रंगों में दिखाया गया है। इसमें क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसकी थिकनेस सिर्फ 7.53 मिमी होगी। डिजाइन की बात करें तो पीछे की ओर एक गोली के आकार का कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरे, एक तीसरा सेंसर और एक ऑरा लाइट रिंग दी जाएगी।
दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा, जो 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें एआई (AI) से लैस कैमरा फीचर्स होंगे, जो तस्वीरों और वीडियोज़ को और भी बेहतर बनाएंगे।
ये भी पढ़ें- अब बोलें और गूगल फोटोज में एडिट करें अपनी तस्वीरें, ऐसें करेगा काम
नया प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो इसके पिछले मॉडल Vivo T3 Pro 5G से ज्यादा पावरफुल है। पिछले मॉडल में 5,500mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया था।
पुराने मॉडल की झलक
इस फोन के संदर्भ के लिए बता दें कि Vivo T3 Pro को 50MP सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 6.77 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। इसकी बैटरी 5,500mAh थी।
प्राइस और उपलब्धता
कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo T4 Pro 5G की कीमत भारत में 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगी। इसे प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines