Vivo T4 Lite 5G Launch Price in India: भारत में वीवो ने अपना मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 10 हजार से 15 हजार रुपये के बीच में वीवो टी4 लाइट 5जी फोन को पेश कर दिया गया है। इस फोन में दमदार बैटरी और शानदार कैमरा फीचर दिया गया है। अगर आप एक मिड रेंज का 5जी फोन लेने का सोच रहे हैं तो आइए वीवो टी4 लाइट 5जी की कीमत, सेल डेट और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Vivo T4 Lite 5G Sale Date and Price in India
वीवो टी4 लाइट 5जी की बिक्री 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट और वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर वीवो टी4 लाइट खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये के करीब बै। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि, टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन के तीन कलर ऑप्शन्स- प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड हैं।
Vivo T4 Lite 5G Specifications
बात करें स्पेसिफिकेशन की तो वीवो टी4 लाइट में 6.74 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ है। फोन में एआई फीचर मिलेगा जो कैमरे को भी सपोर्ट करेगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट है, जो 8GB तक LPDDR4X RAM का सपोर्ट मिलेगा। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 2TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। ये फोन Android 15 पर आधारित FuntouchOS 15 चलाता है।
Vivo T4 Lite 5G Camera and Battery
कैमरे की बात करें तो वीवो टी4 लाइट 5जी में 50MP मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन के आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके कैमरे के साथ AI Photo एडिटिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो वीवो टी4 लाइट 5जी में धूल और पानी के छींटों से बचने के लिए IP64 की रेटिंग मिलती है। फोन के साथ डुअल सिम स्लॉट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB टाइप-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, GPS और वाई-फाई जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ें- POCO F7 5G भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम; फीचर्स और संभावित कीमतॉ
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
12 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
13 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
15 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
17 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines