Vivo T3x 5G Vs Realme C65 5G full Comparison: Realme ने 26 अप्रैल को अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Realme C65 लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे 10,499 रुपये की कीमत पर पेश किया था जिसमें एचडी + डिस्प्ले, मीडियाटेक चिपसेट, 50 एमपी कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन में तीन अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।
इस प्राइस सेगमेंट में, Realme C65 का मुकाबला इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए Vivo T3x 5G स्मार्टफोन से है। Vivo का ये लेटेस्ट और सबसे सस्ता 5G फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट से लैस है और इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए इन दोनों बजट 5G स्मार्टफोन्स के फुल फीचर्स जानते हैं….
Vivo T3x 5G vs Realme C65 5G : कीमत
Vivo T3x 5G का प्राइस 4GB+128GB के लिए 13,499 रुपये, 6GB+128GB के लिए 14,999 रुपये और 8GB+128GB के लिए 16,499 रुपये है। जबकि Realme C65 5G के 4GB+64GB वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये, 4GB+128GB का प्राइस 11,499 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये है।
डिस्प्ले
वीवो में जहां 6.72-इंच 120Hz FHD+ अल्ट्रा विजन डिस्प्ले मिल रही है तो दूसरी तरफ Realme C65 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच HD डिस्प्ले देखने को मिल रहा है।
प्रोसेसर किसका बेस्ट?
Vivo T3x 5G में स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 1 प्रोसेसर मिलता है जबकि Realme मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
कैमरा फीचर्स
Vivo T3x 5G में 50MP का प्राइमरी, 8MP सेकेंडरी, 2MP बोकेह कैमरा मिलता है। जबकि Realme भी इस प्राइस पर 50MP प्राइमरी कैमरा ऑफर कर रहा है। दोनों फोन में सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo T3x 5G में Android 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 देखने को मिल रहा है। जबकि Realme का फोन Realme UI 5.0 के साथ Android 14 पर चलता है।
बैटरी
Vivo T3x 5G में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है जबकि Realme सिर्फ 15W क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी ऑफर करता है।
कौन-सा खरीदना सही?
जहां एक तरफ विवो T3x 5G एक बड़ा डिस्प्ले, हाई RAM वेरिएंट और फास्ट चार्जिंग के साथ एक बड़ी बैटरी ऑफर करता है, तो दूसरी तरफ Realme C65 5G एक हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ सस्ते में तगड़े फीचर्स ऑफर कर रहा है। आप अपनी जरूरतों के हिसाब से दोनों में से बेस्ट ऑप्शन चुन सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
16 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
18 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
20 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
23 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
23 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines