हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लूट लो...Vivo के दो पॉपुलर फोन्स पर हजारों की छूट! हाथ से जाने न दें ये जबरदस्त डील

Smartphone Discount Offer: वीवो के दो पॉपुलर फोन इस वक्त रिपब्लिक डे सेल में 7 हजार रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं। नया डिवाइस खरीदने का ये शानदार मौका हो सकता है। चलिए जानें ये बेस्ट डील्स…

विज्ञापन

Vivo Phones Price Cut: वीवो ने हाल ही में अपने टी-सीरीज के दो स्मार्टफोन वीवो टी3 प्रो और वीवो टी3 अल्ट्रा की कीमत में कटौती की घोषणा की है। वहीं, रिपब्लिक डे सेल में तो फोन और भी ज्यादा सस्ते में मिल रहे हैं, जहां से आप डिवाइस पर 4 हजार रुपये से लेकर 7 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। दोनों फोन कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुआ हैं और लोग भी इन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। Vivo T3 Pro 5G तो इस सेगमेंट का फास्टेस्ट कर्व्ड डिस्प्ले वाला डिवाइस है।

पिछले साल लॉन्च हुए थे दोनों फोन

वीवो टी3 प्रो को अगस्त में लॉन्च किया गया था, जबकि वीवो टी3 अल्ट्रा को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय वीवो टी3 प्रो की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये थी, जबकि वीवो टी3 अल्ट्रा की कीमत सबसे कम वेरिएंट के लिए 33,999 रुपये थी। हालांकि, अब वीवो इंडिया ने दोनों मॉडल की कीमत में कटौती की घोषणा की है। चलिए दोनों डिवाइस पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानें…

Vivo T3 Pro Discount Offer

वीवो टी3 प्रो के सभी वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल, जिसे 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये से कम होकर 24,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, फोन पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे आपको HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। जबकि एमआरपी के हिसाब से देखें तो डिवाइस 7 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है।

Vivo T3 Ultra Discount Offer

वीवो T3 अल्ट्रा की बात करें तो, फोन के टॉप वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपये से घटाकर 29,999 रुपये कर दी गई है। वीवो T3 प्रो की तरह, T3 अल्ट्रा में भी कुछ लिस्टेड बैंक ऑफर हैं, जिससे आपको चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर लगभग 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं इन दिनों डिवाइस पर भी आपको खास एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है जो डिवाइस की कीमत को काफी ज्यादा कम कर देता है। अगर आप कोई अच्छी कंडीशन वाला फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 10 से 15 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : महंगे फोन छोड़ो… Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते रंग बदलने वाले फोन, फीचर्स देखकर हो जाएंगे दीवाने!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें