Vivo T3 Pro 5G Launch Date and Features: चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो इस महीने भारत में वीवो टी3 प्रो 5जी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्मार्टफोन को टीज करने के तुरंत बाद, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि हैंडसेट 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे देश में लॉन्च किया जाएगा। वीवो के ऑफिशियल चैनल्स पर इस बात की जानकारी दी है कि हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने ये भी कंफर्म कर दिया कि हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500nits पीक ब्राइटनेस के साथ कर्व्ड AMOLED स्क्रीन होगी।
हैंडसेट में वीगन लेदर बैक होने की उम्मीद है। यह स्नैपड्रैगन चिपसेट पर चलेगा और पीछे की तरफ सोनी का प्राइमरी सेंसर होगा। स्मार्टफोन iQOO Z9s Pro का रीब्रांडेड मॉडल होने की उम्मीद है। जबकि वीवो ने पूरी स्पेसिफिकेशन कंफर्म नहीं किए हैं।
Vivo T3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
वीवो टी3 प्रो में 6.78-इंच की FHD+ कर्व्ड स्क्रीन होने की बात कही गई है। T3 Pro स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट पर एड्रेनो 720 GPU के साथ आ सकता है और इसमें UFS 2.2 स्टोरेज के साथ LPDDR4x RAM मिल सकती है। यह Android-बेस्ड Funtouch OS स्किन पर चल सकता है और 2 + 3 साल के अपडेट के साथ आएगा।
80W चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी
बैटरी लाइफ की बात करें तो, इसमें 80W चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है जो दिन रात चलेगी। कैमरा की बात करें तो, T3 Pro 5G में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी लेंस और रिंग LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। आगे की तरफ, स्मार्टफोन में सेंटर पंच-होल कैमरे के अंदर 16MP का सेल्फी कैमरा मिला सकता है। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो हैंडसेट IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है।
ये भी पढ़ें : Disney+ Hotstar हो जाएगा गायब? मुकेश अंबानी कर रहे हैं खास तैयारी
Vivo T3 Pro 5G की कीमत
लीक्स के अनुसार, Vivo T3 Pro 5G भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत में आ सकता है। हालांकि, वीवो ने डिवाइस की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इसलिए, ये कहना मुश्किल है कि इसमें बताए गए सभी फीचर्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
3 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
10 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
11 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines