Vivo T3 Lite Price and Features: चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी ने एक हफ्ते पहले वीवो टी3 लाइट को भारत में लॉन्च किया था और यह आज से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। वीवो ने मार्च 2024 में वीवो टी3 के लॉन्च के बाद अपना नया डिवाइस रिलीज किया है क्योंकि टी3 लाइट एक लाइट मॉडल है, इसलिए इसमें अपने पिछले मॉडल जैसे ही फीचर्स हैं। वीवो टी3 लाइट 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट है और इसमें इंटीग्रेटेड AI के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा है। वीवो टी3 लाइट एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है।
Vivo T3 Lite: कीमत और ऑफर
वीवो टी3 लाइट आज से भारत में फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वीवो टी3 लाइट के वैनिला मॉडल की कीमत 10,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है। कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन मेजेस्टिक ब्लैक और वाइब्रेंट ग्रीन में पेश किया है।
इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से डिवाइस खरीदने पर कंपनी 5 परसेंट की छूट दे रही है। इसके अलावा, वीवो एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। इसका मतलब है कि ऑफर के बाद T3 Lite 5G की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये हो जाती है।
Vivo T3 Lite के फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो वीवो T3 लाइट डिवाइस एक बॉक्सी लुक के साथ आता है। रियर पैनल पर, वीवो T3 लाइट 5G में एक रेक्टेंगुलर आइलैंड में डुअल कैमरा सेटअप है। डिवाइस के टॉप पर स्पीकर हैं। स्मार्टफोन में 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच का डिस्प्ले है। वीवो T3 लाइट 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP54 रेटिंग है।
वीवो T3 लाइट 5G में डिवाइस में सोनी कैमरा लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कैमरा AI फीचर्स से भी लैस है। स्मार्टफोन में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी है। आगे की तरफ डिवाइस में 8MP का HD सेल्फी कैमरा है। वीवो T3 लाइट 5G डुअल-मोड 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिसमें स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन दोनों नेटवर्क सपोर्ट मिलता है।
बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर
इतना ही नहीं फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। वीवो T3 लाइट 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट से लैस है। यह चिपसेट बजट सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन को भी पावर दे रहा है, जिसमें Realme Narzo N65 और Realme C65 5G शामिल हैं। डिवाइस Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले वीवो के फनटच OS 14 से लैस है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines