Vivo T3 Lite 5G Price and Features: वीवो ने आज भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Vivo T3 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के अनुसार, इसकी सेल दोपहर 12 बजे से लाइव हो गई है। ये लॉन्च मार्च 2024 में अपने पिछले वीवो टी3 के रिलीज होने के बाद हुआ है। चूंकि ये डिवाइस एक लाइट मॉडल है तो इसलिए इसमें कुछ फीचर एक जैसे मिलते हैं।
लॉन्च से पहले भी वीवो ने अपने नए डिवाइस के बारे में काफी फीचर्स को टीज किया था। वीवो टी3 लाइट 5जी में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट देखने को मिलता है। वीवो ने यह भी घोषणा की है कि डिवाइस में इंटीग्रेटेड AI के साथ 50-मेगापिक्सल का कैमरा है। वीवो टी3 लाइट एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। चलिए फोन के सभी फीचर्स पर एक नजर डालते हैं…
Vivo T3 Lite 5G के फीचर्स
Display: वीवो टी3 लाइट 5जी में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलती है। अन्य बजट फोन की तरह, इसकी स्क्रीन में वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच देखने को मिलती है।
Processor: वीवो टी3 लाइट 5जी मीडियाटेक डीमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। यह चिपसेट बजट सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन जैसे Realme Narzo N65 और Realme C65 5G को भी पावर देता है।
Design: फ्लिपकार्ट पर मौजूद माइक्रोसाइट के अनुसार, डिवाइस मोटे बिल्ड के साथ बॉक्सी लुक में आता है। रियर पैनल पर, Vivo T3 Lite 5G में एक रेक्टेंगुलर आइलैंड पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। डिवाइस के टॉप पर स्पीकर उपलब्ध हैं। स्मार्टफोन दो अलग-अलग कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : आ रहा है Motorola का सस्ता फोल्डेबल डिवाइस, लॉन्च से पहले जानें कीमत
Camera: Vivo T3 Lite 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। कंपनी ने डिवाइस में Sony कैमरे का यूज किया है जिसके साथ इंटीग्रेटेड AI पावर देखने को मिल रही है। स्मार्टफोन में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी होगा। फ्रंट में, इसमें 8 मेगापिक्सल का एचडी सेल्फी कैमरा है।
RAM और Storage: स्मार्टफोन में 4GB और 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इतना ही नहीं फोन में 6GB RAM एक्सपैंड फीचर भी मिलता है।
Battery: वीवो स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी है।
Price और Availability: स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन के बेस वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है जिसमें आपको 4GB प्लस 128GB स्टोरेज मिलती है। जबकि 6GB प्लस 128GB वाले मॉडल का प्राइस 10,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
49 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines