Vivo T3 launch Date Price in India: महीने के 15 दिन बीत चुके हैं और अभी भी एक के बाद एक कंपनियां भारत में स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में Realme Narzo 70 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म हुई थी। जो 19 मार्च को देश में लॉन्च होने जा रहा है। वहीं इस रेस में अब Vivo भी नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Vivo T3 Launch Date in India
वीवो T3 की लॉन्च डेट सामने आ गई है। साथ ही लॉन्च से पहले फोन के प्राइस और फीचर्स भी लीक हो गए हैं। यह फोन भारत में 21 मार्च को लॉन्च होगा। बता दें कि वीवो टी3 स्मार्टफोन वीवो टी2 का ही अपग्रेड होने वाला है, जिसे पिछले साल लगभग 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Vivo T3 की कीमत भी इतनी ही होगी।
Vivo T3 Teaser Video
कंपनी अब तक Vivo T3 के कई टीजर शेयर कर चुकी है। स्मार्टफोन क्रिस्टल फ्लेक कलर में आने वाला है, जो पीछे की तरफ क्रिस्टल कट पैटर्न के साथ वाइट और ग्रीन कलर में दिख रहा है। टीजर से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। Vivo T3 में कंपनी टर्बो चार्ज टेक्नोलॉजी पेश करेगी, जिसका मतलब है कि यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
मिलेगा 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कंपनी ने अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि स्मार्टफोन में कितना वाट का फास्ट चार्ज सपोर्ट मिलेगा। लीक्स के मुताबिक, विवो T3 में 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। यह फोन फ्लिपकार्ट के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर इस फोन का एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है। बता दें कि ये फोन 20 हजार रुपये के प्राइस रेंज में गेमर्स के लिए बेस्ट फोन होने वाला है क्योंकि फोन में 4 लेयर कूलिंग सिस्टम मिलेगा।
Vivo T3 Features (Expected)
वीवो टी3 में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 चिपसेट मिलने वाला है जिसे कंपनी 8 जीबी रैम और 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश करेगी। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
Vivo T3 Camera Features (Expected)
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo T3 का प्राइमरी कैमरा 50-MP का होगा और इसके साथ एक 2-मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मिलेगा। हालांकि तीसरे कैमरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये एक वाइड एंगल लेंस होगा। सेल्फी के लिए इस फोन 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
36 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines