Vivo T2x 5G Launch Price in India: भारत में वीवो टी2 5जी सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें वीवो टी2 5जी और वीवो टी2एक्स 5जी की एंट्री हुई है। दोनों फोन दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किए गए हैं। आज हम आपको वीवो टी2 5जी सीरीज में शामिल टी2एक्स 5जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए वीवो टी2एक्स 5जी की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
Vivo T2x 5G Specifications
- वीवो टी2एक्स 5जी के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.58 इंच का एफएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच फ्रंट कैमरा के साथ है।
- ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन बॉक्स से बाहर बूट करता है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 SoC द्वारा संचालित है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।
- कैमरे की बात करें तो इसके पीछे की तरफ डुअल कैमरा है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का बोकेह सेकेंडरी कैमरा सेंसर है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
- कनेक्टिविटी विकल्पों में चार्जिंग और डेटा सिंक के लिए 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Vivo T2x 5G Launch Price in India
कीमत की बात करें तो वीवो टी2एक्स के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 12999 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 15999 रुपये है। इसके मरीन ब्लू, ऑरोरा गोल्ड और ग्लिमर ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन हैं।
Vivo T2x 5G Sale Date and Offers Availability
ऑफर्स की बात करें तो वीवो टी2एक्स 5जी पर सीमित समय के लिए 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वीवो टी2एक्स 5जी की पहली बिक्री 21 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू है। फ्लिपकार्ट और वीवो वेबसाइट के माध्यम से फोन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines