Vivo T2x 5G की 21 अप्रैल से बिक्री शरू, जानें कीमत, ऑफर्स और फीचर्स समेत सभी जानकारी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo T2x 5G Launch Price in India: भारत में वीवो टी2 5जी सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें वीवो टी2 5जी और वीवो टी2एक्स 5जी की एंट्री हुई है। दोनों फोन दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किए गए हैं। आज हम आपको वीवो टी2 5जी सीरीज में शामिल टी2एक्स 5जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए वीवो टी2एक्स 5जी की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
कीमत की बात करें तो वीवो टी2एक्स के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 12999 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 15999 रुपये है। इसके मरीन ब्लू, ऑरोरा गोल्ड और ग्लिमर ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन हैं।
ऑफर्स की बात करें तो वीवो टी2एक्स 5जी पर सीमित समय के लिए 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वीवो टी2एक्स 5जी की पहली बिक्री 21 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू है। फ्लिपकार्ट और वीवो वेबसाइट के माध्यम से फोन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: