Vivo T2x 5G की भारत में सेल शुरू, ऑफर्स के जरिए सिर्फ 549 रुपये में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo T2x 5G Sale Begins in Flipkart India: भारत में आखिरकार वीवो टी2एक्स 5जी बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। फोन को हाल ही में वीवो टी2 5जी सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। इसमें वीवो टी2एक्स 5जी के अलावा वीवो टी2 5जी भी है जो पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।
वीवो टी2एक्स 5जी के तीन कलर ऑप्शन्स- मरीन ब्लू, ग्लिमर ब्लैक और ऑरोरा गोल्ड है। फ्लिपकार्ट पर फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके तीनों वेरिएंट पर ऑफर्स के जरिए छूट दी जा रही है। आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स से फोन की कीमत पर छूट पा सकते हैं।
वीवो टी2एक्स के 4GB, 6GB और 8GB वेरिएंट पर बैंक पेमेंट डिस्काउंट एक जैसा दिया जा रहा है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10% इंस्टेंट छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर ₹1000 की छूट शामिल है।
बात करें एक्सचेंज छूट की तो तीनों वेरिएंट्स पर ये ऑफर अलग-अलग है। वीवो टी2एक्स के 4GB वेरिएंट पर 12,450 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट है। इसके अलावा 6GB पर 13,300 और 8GB पर 15,450 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अगर आप इसका बेस मॉडल लेते हैं और इसे खरीदने के लिए एक्सचेंज डिस्काउंट अप्लाई करते हैं तो कीमत पर 12,450 रुपये की छूट पा सकते हैं। सफलता पूर्वक ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर फोन की कीमत आपके लिए 549 रुपये हो सकती है।
वीवो टी2एक्स 5जी में 6.58 इंच का डिस्प्ले है, जो 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 SoC द्वारा संचालित है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,000mAh बैटरी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: