Vivo T2x 5G Sale Today in India: स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने हाल ही में टी सीरीज के तहत वीवो टी2 5जी सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इसमें वीवो टी2 5जी और वीवो टी2एक्स 5जी शामिल है। 18 अप्रैल 2023 से वीवो टी2 5जी बिक्री के लिए भारत में उपलब्ध है जबकि, वीवो टी2एक्स 5जी की बिक्री आज यानी 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू है। सेल शुरू होने में करीब कुछ ही घंटे बाकी है। आइए इससे पहले वीवो टी2एक्स 5जी की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
Vivo T2x Launch Price in India
भारत में वीवो टी2एक्स के तीन वेरिएंट- 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB लॉन्च किए है। 4GB की कीमत 12999 रुपये, 6GB की कीमत 13999 रुपये और 8GB की कीमत 15999 रुपये है। इस फोन के मरीन ब्लू, ग्लिमर ब्लैक और ऑरोरा गोल्ड जैसे तीन कलर ऑप्शन हैं।
Vivo T2x 5G Sale Offers & Availability
वीवो टी2एक्स 5जी पर सीमित समय के लिए 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन की पहली बिक्री 21 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और वीवो वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।
Vivo T2x 5G Specifications
वीवो टी2एक्स 5जी में 6.58 इंच का एफएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच फ्रंट कैमरा के साथ है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 SoC द्वारा संचालित है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन बॉक्स से बाहर बूट करता है।
कैमरे और बैटरी की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है। इसकी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines