Vivo T1 5G Offer: क्या आप नया 5जी खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जो किफायती दाम में अधिक फीचर्स के साथ हो? तो अब आपको इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि आज हम आपके लिए एक किफायती स्मार्टफोन लेकर आए हैं।
वीवो के टॉप 5जी स्मार्टफोन (Vivo Top 5G Smartphones in India) में आने वाला टी1 भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। वीवो टी1 5जी का 8जीबी वैरिएंट सस्ते में मिल रहा है। इस पर कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद वीवो टी1 फोन की कीमत काफी कम हो रही है।
और पढ़िए – Samsung Galaxy A Series की भारत में जल्द होने वाली है एंट्री, कीमत होगी सिर्फ 10 हजार रुपये!
Vivo T1 5G Price Discount Sale in India
वीवो टी1 5जी के 8GB वैरिएंट की कीमत 23,990 रुपये हैं। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इसे 4000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। कीमत पर 16 फीसदी छूट के बाद वीवो टी1 5जी को 19,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन पर अन्य ऑफर्स जैसे-बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर शामिल है।
Vivo T1 5G Bank Offer
फ्लिपकार्ट पर वीवो टी1 5जी को अलग-अलग कार्ड ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। अगर आपके पास IDFC FIRST Credit Card, Flipkart Axis Bank Card या Kotak bank Credit Card है तो आप छूट का फायदा उठा सकते हैं। इन बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपके लिए वीवो टी1 5जी सस्ता पड़ सकता है। इनमें से सबसे ज्यादा IDFC FIRST बैंक के कार्ड पर छूट है। इसे यूज करके आप 2000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ये फोन 17,990 रुपये तक का पड़ सकता है।
और पढ़िए – WhatsApp पर “View Once” मैसेज फीचर शुरू, जानिए कैसे करेगा काम
Vivo T1 5G Exchange Offer
एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो वीवो टी1 5जी पर 17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर का पूरा लाभ पाने के लिए ग्राहकों को एक्चसेंज ऑफर के तहत ऐसा फोन बदलना पड़ता है जो अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल के साथ हो। आईडीएफसी फस्ट क्रेडिट कार्ड और एक्सचेंज ऑफर का पूरा बेनिफिट मिलने के बाद फोन की कीमत 490 रुपये पड़ सकती है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
19 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines