World’s First Flying Camera Phone: फोन निर्माता कंपनी वीवो के कई स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद हैं तो कुछ आने की तैयारी में हैं। हर साल टेक दुनिया में नई टेक्नोलॉजी के फोन पेश किए जाते हैं। साल 2022 में भी कई फोन पेश किए गए जिनमें कुछ रंग बदलने वाले तो कुछ रग्ड रहे। कभी ऐसा भी दौर हुआ करता था जब 2 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन लोगों को पसंद आता था। आज के दौर में 50 या 60 मेगापिक्सल के बाद 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन आने लगे हैं।
Vivo Flying Camera Phone
स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों द्वारा लगातार अपने फोन के कैमरे में कुछ ना कुछ नया और बदलाव किया जा रहा है। अब मार्केट में ड्रोन कैमरे वाला स्मार्टफोन (Drone Camera Phone) भी उतरने के लिए तैयार है। जी हां, वीवो जल्द ही एक फ्लाइंग कैमरा वाला स्मार्टफोन पेश करने वाला है। इस फोन में कैमरे के साथ ड्रोन कैमरा फिट किया जाएगा, जो हवा में रहकर कैमरा तस्वीर क्लिक करने के अलावा वीडियो शूट करेगा।
साल 2020 में फाइल किया था पेटेंट
वीवो ने जानकारी दी कि साल 2020 में उनके इस फोन के पेटेंट को फाइल किया गया था। कंपनी ने बताया कि वो अपने आगामी फोन में ड्रोन कैमरा फिट करेगी, जो कि अलग होकर ड्रोन की तरह उड़ेगा, साथ तस्वीर क्लिक करेगा। इतना ही नहीं फोन का ड्रोन कैमरा वीडियो भी बनाएगा।
Vivo upcoming Drone Camera Phone
रिपोर्ट्स के अनुसार वीवो के आगामी फोन में 200MP का जबरदस्त कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में तीन कैमरे 32MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 16MP वाइड सेंसर समेत 5MP डेप्थ सेंसर हो सकता है। फोन में सेल्फी कैमरा 64MP का हो सकता है।
Vivo Drone Camera Phone Battery
वीवो ड्रोन कैमरा फोन में 6900mAh की बैटरी होने की संभावना है जो 65W का चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है। फुल चार्ज होने के बाद फोन का इस्तेमाल 36 घंटों तक किया जा सकता है।
Vivo 200MP Drone Camera Phone Launch Date
वीवो का 200 मेगापिक्सल का ड्रोन कैमरा फोन 12GB तक रैम+ 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। संभावना है कि कंपनी इस फोन को साल 2022 के अंत तक या साल 2023 में लॉन्च कर सकती है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
11 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines