Budget Phones Virtual RAM: आजकल बजट सेगमेंट में प्रीमियम फोन वाले फीचर्स मिलने लगे हैं। हालांकि कुछ कंपनियां फीचर्स के नाम पर लोगों का पागल बना रही हैं। ऐसे भारी भरकम नाम लॉन्च के वक्त बताए जाते हैं जिसे एक आम यूजर के लिए समझना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी बीच फोन में ज्यादा RAM के नाम पर भी बड़ा स्कैम चल रहा है। जी हां, आजकल बहुत-सी कंपनियां 10 हजार रुपये के फोन भी 12GB से 16GB तक RAM दे रही हैं लेकिन ये कोई फिजिकल RAM नहीं है बल्कि वर्चुअल रैम होती है। देखा जाए तो ये सिर्फ एक मार्केटिंग नौटंकी है लेकिन कैसे? आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से समझाएंगे…
पहले जानें वर्चुअल RAM क्या है?
दरअसल, वर्चुअल रैम और कुछ नहीं बल्कि एक फीचर है जो इंटरनल स्टोरेज को रैम की तरह यूज करने में मदद करता है। अगर फोन की फिजिकल रैम भर जाती है, तो वर्चुअल रैम बैकग्राउंड ऐप्स को रन करने में मदद कर सकता है। हालांकि कुछ कंपनियां इस टर्म का इस्तेमाल करके लोगों का पागल बना रही हैं।
8GB + 8GB RAM वो भी बजट में?
कंपनियां पहले कहती हैं कि 8 जीबी फिजिकल रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम फोन में मिलेगा, लेकिन वर्चुअल रैम इंटरनल स्टोरेज से बनी होती है जो फिजिकल रैम की स्पीड को कभी मैच नहीं कर सकती। अगर आप थोड़ा भी कंप्यूटर के बारे में जानते हैं तो इस बारे में पता ही होगा कि RAM, स्टोरेज से कितनी ज्यादा फास्ट होती है। ऐसे में वर्चुअल रैम सिर्फ एक बैकअप की तरह है, इससे फोन की स्पीड पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।
फोन स्टोरेज को भी नुकसान
अब अगर आप इस फीचर को ऑन करते हैं और आपने अगर कोई ऐसा फोन लिया है जिसमें 128GB मेमोरी है तो पहली बात तो कभी भी 128GB स्टोरेज पूरा नहीं मिलता। इसके बाद वर्चुअल रैम फीचर भी फोन की स्टोरेज को खा जाएगा, जो आपके ऐप्स और फाइलों के लिए कम स्पेस छोड़ेगा। यही नहीं अगर फोन का प्रोसेसर कमजोर है, तो वर्चुअल रैम का कोई मतलब नहीं है। इसलिए अगर आप एक नया फोन लेने जा रहे हैं तो वर्चुअल रैम पर मत जाओ, अपने डिवाइस का असली प्रोसेसर, फिजिकल रैम और स्टोरेज स्पीड चेक करो।
ये भी पढ़ें : फोन के ये दो सीक्रेट कोड अभी लगा दो…फिर देखो कमाल, एक Wifi तो दूसरा डिवाइस को कर देगा फास्ट!
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
7 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
11 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
12 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
13 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines