Vijay Sales Mega Freedom Sale Discount on Smartphones: विजय सेल्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नई मेगा फ्रीडम सेल की घोषणा की है और इसमें कई पॉपुलर डिवाइस पर डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें iPhone 15 Plus, iPhone 15, MacBook Air, OnePlus 12 समेत कई डिवाइस शामिल हैं। यह सेल आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। वेबसाइट चुनिंदा स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दे रही है, जिससे यह डील काफी शानदार बन गई है। चलिए सभी डील्स के बारे में जानते हैं…
Apple प्रोडक्ट्स पर छूट!
विजय सेल्स पर Mega Freedom सेल शुरू हो गई है और कंपनी बैंक ऑफर्स के साथ कई डिवाइस पर डिस्काउंट दे रही है। iPhone 15 सेल के दौरान 65,690 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, जबकि iPhone 15 Plus बैंक ऑफर के साथ 73,190 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह, M1 चिप वाला Apple Macbook Air भी इस वक्त आपको 67,590 रुपये में मिल सकता है और बैंक ऑफर के बिना, इसकी कीमत 72,790 रुपये है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में मची लूट, 10 हजार रुपये की छूट के साथ मिल रहा है Motorola का लेटेस्ट फोन
Redmi और OnePlus के फोन पर छूट
एंड्रॉयड फोन की बात करें तो Redmi 13 सेल में 15,499 रुपये में उपलब्ध है और CMF by Nothing Phone 1 की कीमत 15,999 रुपये हो गई है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल हैं। इसके अलावा, OnePlus 12 स्मार्टफोन 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो इसकी लॉन्च प्राइस 64,999 रुपये से कम है। Oppo F27 Pro+ इस वक्त 27,999 रुपये में उपलब्ध है। जो लोग OnePlus Nord CE 4 Lite खरीदना चाहते हैं, वे इसे Amazon के जरिए कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Samsung का फ्लैगशिप फोन भी हुआ सस्ता
इतना ही नहीं इस सेल में लेटेस्ट Samsung Galaxy S Series S24 5G भी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। सैमसंग की तरफ से आने वाला ये एक फ्लैगशिप फोन है जिसे आप सेल में 15% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 67,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। HDFC Bank Credit/Debit कार्ड EMI के जरिए फोन खरीदने पर कंपनी 4500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है जिससे फोन का प्राइस काफी कम हो जाता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines