iPhone 15 Pro Discount Offer: क्या आप भी काफी टाइम से एक नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से अब तक डिवाइस नहीं खरीदा तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, इन दिनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विजय सेल्स iPhone 15 Pro पर अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी जबरदस्त डील दे रहा है। इस फोन को एप्पल ने 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी ये डिवाइस बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ 1,02,190 रुपये में मिल रहा है जो इसे एक जबरदस्त डील बना देता है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
iPhone 15 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
विजय सेल्स पर iPhone 15 Pro इस वक्त 1,02,190 रुपये में मिल रहा है। देखा जाए तो फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से काफी ज्यादा कम हो गई है। इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है। HDFC Bank Credit/Debit Card EMI के जरिए फोन पर 4500 रुपये तक की छूट मिल रही है।
वहीं, YES Bank Credit Card EMI के जरिए फोन पर 2500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस डिस्काउंट ऑफर के साथ फोन की कीमत 1 लाख रुपये से कम हो जाती है। हालांकि प्लेटफॉर्म पर कोई भी एक्सचेंज ऑफर नहीं है लेकिन आप फोन को एक्सचेंज करने के लिए किसी और प्लेटफॉर्म का यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : WhatsApp पर कॉल करने का बदल जाएगा तरीका! आ रहा है ये सबसे कमाल फीचर
iPhone 15 Pro के फीचर्स
iPhone 15 Pro को एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम से तैयार किया गया है, जिसमें बेहतर Durability के लिए टेक्सचर्ड मैट-ग्लास बैक और सिरेमिक शील्ड फ्रंट है। फोन में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और प्रोमोशन टेक्नोलॉजी के साथ120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल रहा है। डायनेमिक आइलैंड फीचर अलर्ट और लाइव नोटिफ़िकेशन ऑफर करता है, जबकि ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले लॉक स्क्रीन को इंटरेक्शन की आवश्यकता के बिना विज़िबल रखता है।
पावरफुल बैटरी
प्रो-क्लास GPU के साथ फोन में A17 Pro चिप है जो इमर्सिव मोबाइल गेमिंग करने में मदद करता है। साथ ही इसमें आपको पूरे दिन चलने वाली पावरफुल बैटरी लाइफ मिलती है। डिवाइस सात प्रो लेंस से लैस है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा इस्तेमाल किया गया है जो हाई-रिजाल्यूशन फोटो कैप्चर कर सकता है। यह दूर से भी शार्प क्लोज-अप शॉट ले सकता है। iPhone 15 Pro पर एक्शन बटन साइलेंट मोड, कैमरा, वॉयस मेमो और अन्य फेवरेट फीचर्स के लिए कस्टमाइजेबल शॉर्टकट के रूप में काम करता है। यूजर अपनी पसंद के अनुसार इसे पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
4 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
6 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
9 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines