हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Vijay Sales Holi Offers: कैमरा, स्पीकर समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है जबरदस्त Discount!

Vijay Sales Holi Offers: विजय सेल्स पर इस वक्त होली स्पेशल सेल चल रही है जहां कई प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। कैमरा, स्पीकर से लेकर Washing Machine तक कई चीजें आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Vijay Sales Holi Offers: विजय सेल्स ने होली सेल की घोषणा कर दी है, जिसमें स्पीकर, स्टाइलिंग टूल्स, एयर कंडीशनर, किचन अप्लायंसेज, कैमरा और अन्य चीजों पर 60% तक डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। वहीं हमने आपके लिए कुछ प्रोडक्ट्स को शार्ट लिस्ट किया है जिन्हें आप इस वक्त काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। चलिए कुछ बेस्ट डील्स के बारे में जानते हैं।

ब्लूटूथ स्पीकर पर जबरदस्त डील्स

सबसे पहले पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर हैं जिन्हें आप सेल में सिर्फ 449 रुपये में खरीद सकते हैं। जो लोग बड़ा स्पीकर चाहते हैं, उनके लिए 60W पोर्ट्रोनिक्स डैश 12 बूमबॉक्स 6,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 12,999 रुपये है, जबकि सबसे पॉपुलर मार्शल एम्बरटन II स्पीकर 14,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस बीच, सोनी के शानदार पार्टी स्पीकर 32,900 रुपये में बिक रहे हैं। हालांकि सोनी के ये स्पीकर अमेजन पर सिर्फ 19,999 में मिल रहा है। इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले एक बार दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर जरूर चेक कर लें।

ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक

AC और रेफ्रिजरेटर पर डिस्काउंट

इसके अलावा, विजय सेल्स पर एयर कंडीशनर 25,190 रुपये और रेफ्रिजरेटर 7,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं, जो गर्मी से राहत दिलाने में मदद करेंगे। साथ ही सेल में आप 6,690 रुपये में माइक्रोवेव भी खरीद सकते हैं। ब्लेंडर और जूसर पर कंपनी जबरदस्त छूट देखने को मिल रही है। सेल में एयर फ्रायर को आप सिर्फ 5,944 रुपये में खरीद सकते हैं।

सस्ते मिल रहे कैमरा

होली के खास पलों को कैप्चर करने के लिए भी जबरदस्त इंस्टेंट कैमरे काफी सस्ते मिल रहे हैं। इन्हें आप सेल में 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि एक्शन कैमरा 27,490 रुपये और डीएसएलआर 41,990 रुपये से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

वॉशिंग मशीन पर भी डिस्काउंट

वहीं होली की पार्टी के बाद घर की सफाई के लिए भी Vijay Sales खास ऑफर लाया है जहां 1,999 रुपये से शुरू होने वाले वैक्यूम क्लीनर और 7,990 रुपये से शुरू होने वाली वॉशिंग मशीन मिल रही है जो किसी भी गंदगी को साफ करने में मदद करेंगी। सेल के दौरान आप जो भी प्रोडक्ट्स खरीदेंगे उनसे आप 0.75% रिवॉर्ड पॉइंट भी अर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा 7,500 रुपये तक के बैंक कार्ड ऑफर भी मिल रहे हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें