Vijay Sales Apple Days Sale: Apple के प्रोडक्ट खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह सही मौका है. Vijay Sales पर Apple Days Sale शुरू हो चुकी है, जो 4 जनवरी 2026 तक चलेगी. इस सेल में iPhone, iPad, AirPods और MacBook जैसे कई पॉपुलर Apple प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं. बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ कई डिवाइसेज़ अपनी सामान्य कीमत से काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं.
45,990 रुपये में iPhone 15 का मौका
Vijay Sales की Apple Days Sale में iPhone 15 पर बड़ा ऑफर दिया जा रहा है. इस फोन की शुरुआती कीमत 51,490 रुपये है. सेल के दौरान HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. इन सभी ऑफर्स के बाद iPhone 15 को 45,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
MacBook Air पर 10 हजार रुपये की सीधी छूट
अगर आप MacBook लेने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. Apple MacBook Air (M4 चिप) पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. यह ऑफर IDFC First Bank कार्ड से पेमेंट करने पर लागू है. डिस्काउंट के बाद MacBook Air को 89,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
iPad और iPhone 16e पर भी ऑफर
Apple iPad 11th Gen 2025 Wi-Fi वेरिएंट को इस सेल में 30,190 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं iPhone 16e की शुरुआती कीमत 50,990 रुपये रखी गई है, जिस पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है.
नए iPhone 17 पर तगड़ा डिस्काउंट
सेल में नए iPhone 17 पर भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है. इस फोन पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट और 3,000 रुपये का रिवॉर्ड मिल रहा है. इन ऑफर्स के बाद iPhone 17 को 69,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं iPhone 17 Pro पर 4,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
एक्सचेंज बोनस से और होगी बचत
इन सभी प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज का विकल्प भी मौजूद है. यानी आप अपने पुराने फोन या लैपटॉप को एक्सचेंज करके अतिरिक्त बोनस का फायदा उठा सकते हैं और कीमत और कम कर सकते हैं.
कब तक चलेगी सेल
Vijay Sales की Apple Days Sale 28 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 4 जनवरी 2026 तक चलेगी. अगर आप Apple का कोई प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सबसे सही साबित हो सकता है.
डिस्क्लेमर– ये खबर ऑफर की जानकारी देने मात्र के लिए है. स्टोर पर या ऑनलाइन ऑफर में समय के साथ बदलाव हो सकता हैं.
ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए सरप्राइज, एक टैप में बनेंगी क्रिएटिव AI तस्वीरें, जानें कैसे मिलेगा ये फीचर
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
10 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
11 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
14 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
16 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines