भारत की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी Vijay Sales ने अपनी Apple Days सेल शुरू कर दी है। यह सेल 1 जून 2025 तक चलेगी। इस सेल में आपको iPhone 16 सीरीज, iPhone 15, iPad, Apple Watch, AirPods और Mac जैसे सभी Apple प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल की सबसे खास बात है iPhone 16 सीरीज, जिस पर सभी मॉडल्स की कीमत में अच्छी खासी कटौती की गई है। इसके अलावा,अगर आपके पास ICICI, Axis या Kotak Mahindra बैंक का कार्ड है, तो आपको अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
iPhone 13 से लेकर iPhone 16e तक की कीमतों में बड़ी गिरावट
अगर iPhone ऑफर्स की बात करें, तो इस सेल में कई शानदार डील्स मिल रही हैं…
- iPhone 16 (128GB) अब सिर्फ ₹66,990 में मिल रहा है।
- iPhone 16 Plus की कीमत है ₹74,990।
- iPhone 16 Pro अब मिल रहा है ₹1,03,990 में।
- iPhone 16 Pro Max की कीमत है ₹1,27,650 और सबसे खास नया iPhone 16e अब सिर्फ ₹47,990 में मिल रहा है।
पुराने मॉडल्स पर भी ऑफर मिल रहे हैं…
- iPhone 15 की कीमत है ₹58,490।
- iPhone 15 Plus मिल रहा है ₹66,990 में। (इन दोनों पर आपको ₹3,000 तक की बैंक छूट भी मिल सकती है।) और iPhone 13 अब मिल रहा है सिर्फ ₹43,790 में। अगर आप iPhone 16 सीरीज या iPhone 15 को बैंक कार्ड से खरीदते हैं (जैसे ICICI, Axis, Kotak), तो आपको ₹4,000 तक की extra छूट भी मिल सकती है।
- अगर आप iPad या Mac खरीदने की सोच रहे हैं, तो Apple Days सेल में यह सबसे अच्छा मौका है।
- iPad 11th Gen की कीमत अब सिर्फ ₹30,200 से शुरू हो रही है।
- iPad Air की शुरुआती कीमत है ₹52,400।
- iPad Pro अब ₹89,400 से शुरू हो रहा है।
इन सभी iPads पर आपको ₹3,000 तक की इंस्टेंट बैंक छूट भी मिल सकती है। इसके अलावा MacBook मॉडल्स पर भी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। लेकिन इनकी पूरी जानकारी आपको विजय सेल्स के स्टोर या वेबसाइट पर जाकर मिलेगी।
Apple Watch और AirPods पर भी धमाकेदार ऑफर
Apple Watch और AirPods पर भी इस सेल में बहुत अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं…
- Apple Watch Series 10 की कीमत अब ₹40,600 है।
- Watch Ultra 2 मिल रही है ₹79,700 में। और Apple Watch SE (2nd Gen) अब सिर्फ ₹20,900 में मिल रही है।
अगर आप Apple के ऑडियो प्रोडक्ट्स लेना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन मिल रहे हैं…
- AirPods 4 की कीमत है ₹10,900।
- AirPods 4 (ANC के साथ) मिल रहे हैं ₹20,990 में।
- AirPods Pro (2nd Gen) भी सिर्फ ₹20,900 में मिल रहे हैं। और Beats Wireless Earbuds अब ₹5,500 में उपलब्ध हैं। इन प्रोडक्ट्स पर भी आपको ₹2,000 तक की इंस्टेंट बैंक छूट मिल सकती है।
अगर आप कोई Apple प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए एक शानदार मौका है। ये ऑफर्स आपको विजय सेल्स के स्टोर और वेबसाइट दोनों जगह मिलेंगे। यह सेल सिर्फ 1 जून 2025 तक है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines