Vi REDX Postpaid Plans: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने भारत में अपना नया REDX पोस्टपेड प्लान पेश कर दिया है। यह कई स्ट्रीमिंग सर्विस और सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। Vi ने घोषणा की है कि यह सर्विस यूजर्स को एक डिवाइस पर OTT ऐप्स का एक्सेस देगी। स्ट्रीमिंग सर्विस के अलावा कंपनी इस प्लान में कई अन्य बेनिफिट भी दे रही है। चलिए इस प्लान के बारे में जानते हैं…
फ्री मिलेंगे 5 OTT Subscription
Vi की वेबसाइट के अनुसार, 1,201 रुपये/महीने का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा और 3,000 एसएमएस करने की सुविधा देता है। पोस्टपेड प्लान में नेटफ्लिक्स बेसिक, अमेजन प्राइम, डिज़नी + हॉटस्टार, सोनी लिव प्रीमियम और सन एनएक्सटी जैसे 5 ओटीटी वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप का एक्सेस मिल रहा है। आप सोनी लिव पर सभी कंटेंट के साथ यूरो कप को भी लाइव देख सकते हैं।
स्विगी मेंबरशिप और इंटरनेशनल रोमिंग पैक
आप छह महीने के लिए एक कॉम्प्लीमेंट्री स्विगी वन मेंबरशिप का भी इस प्लान में मजा ले सकते हैं, जो 199 रुपये से ज्यादा के इंस्टामार्ट ऑर्डर की फ्री डिलीवरी और स्विगी डाइनआउट/जीनी पर छूट ऑफर करता है। इसमें साल में एक बार 2,999 रुपये की कीमत पर सात दिन का इंटरनेशनल रोमिंग पैक, EaseMyTrip पर छूट और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस भी शामिल है।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने WhatsApp को बताया ‘Spyware’, मामला जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!
फोन की सिक्योरिटी होगी डबल
स्मार्टफोन सिक्योरिटी के लिए, प्लान नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी के लिए 12 महीने की मेम्बरशिप भी ऑफर करता है। इतना ही नहीं प्लान में Vi ऑफलाइन स्टोर पर एक डेडिकेटेड प्रायोरिटी डेस्क और क्विक इशू Resolution के लिए बेस्ट कॉलिंग एजेंट सहित प्रीमियम कस्टमर हेल्प भी मिलेगी। साथ ही प्लान में Vi ऐप से Vi गेम्स का भी एक्सेस मिल रहा है। आप Vi की वेबसाइट, Vi ऐप या किसी भी ऑफलाइन स्टोर से नया REDX प्लान खरीद सकते हैं।
महंगे हुए प्लान्स
सर्विस प्रोवाइडर VI ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वहीं, एयरटेल और जियो ने भी अपने प्लान महंगे कर दिए हैं। जहां 3 जुलाई से एयरटेल और जियो ने अपने प्लान के रेट बढ़ाए थे तो वहीं, VI ने 4 जुलाई को अपने प्लान महंगे किए थे।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
19 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
22 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
23 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines