Vi Prepaid Super Hero Plan: वोडाफोन आइडिया जिसे हम सभी वीआई के नाम से जानते हैं, कंपनी ने एक नए प्लान की घोषणा की है जो उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो हर दिन बहुत ज्यादा मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, कंपनी ने ‘सुपर हीरो’ नाम का प्रीपेड प्लान पेश किया है जो सुबह 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड मोबाइल डेटा ऑफर करता है और वीआई द्वारा दिए जाने वाले मिडनाइट डेटा बेनिफिट्स के जैसे ही काम करता है।
खास डेटा-लवर्स के लिए ये प्लान
कंपनी का कहना है कि उसके नए प्लान “डेटा-लवर्स युवाओं को आकर्षित करते हैं, जो पहले से ही वीआई के हीरो प्लान का लाभ उठा रहे हैं, साथ ही उन महिलाओं की जरूरतों को भी पूरा करते हैं जो सुबह के समय अपने ऑनलाइन शो देखती हैं।” इस नए प्लान के साथ अब यूजर्स को डेटा खत्म होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
2GB से ज्यादा डेटा
वीआई ग्राहकों के लिए ये एक फ्री ऐड-ऑन के रूप में उपलब्ध है, जो हर दिन 2GB से ज्यादा डेटा देने वाले प्रीपेड प्लान लेते हैं, सुपर हीरो पैक ‘वीकेंड डेटा रोलओवर’ और ‘डेटा डिलाइट’ जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है, जो यूजर्स को महीने में दो बार 2GB तक डेटा देता है। इसे आप Vi ऐप से या 121249 डायल करके क्लेम कर सकते हैं।
Vi हीरो प्रीपेड प्लान की कीमत
Vi के सुपर हीरो प्रीपेड प्लान की कीमत 379 रुपये से शुरू होती है जिसमें ये ‘Half day Unlimited Data’ ऑफर मिल रहा है और अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस जैसे बेनिफिट मिलते हैं, साथ ही कुछ यूजर्स को सोनी लिव, नेटफ्लिक्स और अन्य जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है, लेकिन उन प्लान्स की कीमत ज्यादा है।
बता दें कि कुछ महीने पहले, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल सहित भारत के सभी बड़े दूरसंचार ऑपरेटरों ने अपने टैरिफ महंगे किए थे, जिसके बाद से लगातार प्राइवेट कंपनियों के एक्टिव यूजर कम हो रहे हैं। ऐसे में अब कंपनियां एक बार फिर नए नए और धांसू ऑफर्स पेश कर रही हैं।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
7 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
9 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
12 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines