VI Prepaid Plans Under 150 Rupees: वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने हाल ही में दो नए बजट-फ्रेंडली प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। 150 रुपये से कम कीमत वाले ये प्लान फिलहाल चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध हैं और ये उन ग्राहकों के लिए हैं जो बहुत कम कॉलिंग करते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं। ये दो नए प्लान्स सीधे Jio और Airtel को टक्कर दे रहे हैं। जियो का SIM एक्टिव रखने के लिए डेटा प्लान की कीमत 189 रुपये है। जबकि एयरटेल के प्लान का प्राइस 121 रुपये है लेकिन इसमें कोई कॉलिंग की सुविधा नहीं है। चलिए इन प्लान्स पर एक नजर डालते हैं…
128 रुपये का प्लान
दो नए प्लान में से सबसे सस्ता प्लान 128 रुपये का है और इसकी वैलिडिटी 18 दिनों की है। यह 100MB डेटा के साथ आता है, जो कि अगर आप ज्यादातर वाई-फाई से जुड़े रहते हैं तो काफी है और इसमें 10 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट मिलते हैं जिनका इस्तेमाल रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच किया जा सकता है। हालांकि, सभी लोकल और नेशनल कॉल के लिए आपको 2.5 पैसे प्रति सेकंड देने होंगे और इस प्लान में आप SMS नहीं भेज सकते।
ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले सस्ते हो गए ये 5 स्मार्टफोन, फटाफट देखें बेस्ट डील्स
138 रुपये का प्लान
दूसरे प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 138 रुपये है, जिसमें आपको 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में भी ऊपर बताए गए प्लान की तरह ही आपको रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 10 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट और 100MB मोबाइल डेटा मिलता है। साथ ही, सभी लोकल और नेशनल कॉल के लिए आपको 2.5 पैसे प्रति सेकंड देने होंगे और आप कोई भी SMS नहीं भेज सकते।
इन दोनों प्लान्स में आप Vi नेटवर्क पर रात में 10 मिनट तक फ्री कॉल कर सकते हैं, लेकिन यह अन्य नेटवर्क या दिन के समय की कॉलिंग के लिए वैलिड नहीं है। इसके लिए अलग रिचार्ज लेना होगा। अगर आपको VI में अनलिमिटेड कॉलिंग चाहिए तो कम से कम 199 रुपये खर्च करने होंगे।
सिर्फ इन क्षेत्रों में उपलब्ध हैं नए प्लान्स
कंपनी के मुताबिक, नए 128 रुपये और 138 रुपये के प्लान फिलहाल सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं और ये महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, चेन्नई, केरल और कोलकाता जैसे सर्किल तक ही सीमित हैं। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने यूजर्स के लिए कई नए “सुपर हीरो” प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे जो बहुत ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के लिए हैं, जिसमें सुबह 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड मोबाइल डेटा मिल रहा है। नेटवर्क ऑपरेटर ने ऑफिशियल तौर पर यह भी कंफर्म किया है कि वह चुनिंदा सर्किल में 5G सर्विस शुरू कर रहा है, लेकिन ये कहां उपलब्ध है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
23 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines