Vi Voice and SMS Only Plans:जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी अपना वॉयस और SMS-ओनली प्लान पेश कर दिया है। भारत में तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियम के चलते इस प्लान को लॉन्च किया है। इस नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना डेटा के प्लान लाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने पहले ही अपने दो-दो प्लान पेश कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि Vi के वॉयस और SMS-ओनली प्लान में क्या खास है।
क्या है TRAI का नियम?
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे जल्द से जल्द ऐसे प्लान लाएं, जो केवल वॉयस और SMS-ओनली प्लान हो। इस प्लान से उन यूजर्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, जो 2G फोन या ड्यूल सिम का इस्तेमाल करते हैं। वॉयस और SMS-ओनली प्लान के साथ वे अपने सिम को केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Vi का 1,460 रुपये का प्रीपेड प्लान
Vi ने 1,460 रुपये के प्लान पेश किया है, जिसमें 270 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ और कोई बेनिफिट्स नहीं हैं और इसकी वैलिडिटी भी 365 दिन से लगभग 95 दिन कम है। ऐसे में मिड-टर्म वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS-ओनली प्लान की तलाश करने वाले यूजर के लिए ये एक सही ऑप्शन हो सकता है।
जियो और एयरटेल के प्लान
TRAI के नियमों के तहत जियो और एयरटेल ने भी अपने प्लान लॉन्च कर दिए हैं। जियो के प्लान की बात करें तो इसने 458 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने एक 1,958 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसके साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल की बात करें तो इसने 509 रुपये के प्लान पेश किया है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन है। इसके अलावा 1,999 रुपये वाला एनुअल प्रीपेड प्लान भी है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
यह भी पढ़ें – TRAI के नए नियम के बाद Jio ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले ये प्लान, एक बार के रिचार्ज में सालभर नो प्रॉब्लम
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
31 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 hr agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
19 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines