Vi Extra Data Offer Plans: टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद जिस कंपनी का नाम आता है वो वोडाफोन आइडिया यानी वीआई है। दोनों कंपनी को टक्कर देने के लिए कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश करती रहती है। इस बार कंपनी की ओर से अपने पोर्टफोलियो पर कुछ शानदार प्लानों को लिस्ट किया गया है, जो अन्य कोई टेलीकॉम कंपनी नहीं दे रही है।
वीआई की ओर से एक ऐसा ऑफर पेश किया गया है जिसमें एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट मिलता है। हालांकि, ये ऑफर 30 नवंबर, 2022 को ही खत्म हो रहा है। इसलिए आपके पास बस कुछ घंटों का समय है। इस महीने के साथ कंपनी अपने इस ऑफर को भी खत्म कर देगी, जिसके कारण आप फ्री डेटा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
और पढ़िए – Xiaomi 13 और iQoo 11 सीरीज की लॉन्चिंग रद्द! जानिए कब तक होंगे लॉन्च
आज ही लूट लें ऑफर का मजा
वीआई की ओर से अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर को टक्कर देने के लिए एक्स्ट्रा डेटा ऑफर करने की कोशिश की जा रही है। वीआई अपने कई रिचार्ज प्लानों के साथ कई एडिशनल सुविधा दे रहा है। इस ऑफर को 15 नवंबर से शुरू किया गया था, जोकि 30 नवंबर तक रहेगा।
Vi Extra Data Offer Plans
Vi अपने 3099 रुपये, 2899 रुपये और 1449 रुपये की कीमत वाले प्लान के साथ एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रहा है। तीनों ही प्लान अलग-अलग कीमत के साथ अलग बेनिफिट्स भी देते हैं। वीआई के 1,449 रुपये वाला प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ है। अन्य 2899 और 3099 रुपये वाले प्लानों की वैधता 365 दिनों की है।
और पढ़िए – Apple iPhone 15 में मिलेगा अपग्रेड कैमरा! कम रोशनी पर भी ले सकेगा शानदार तस्वीर
कितना एक्स्ट्रा मिल रहा है डेटा
कंपनी की ओर से अपने 1449 रुपये वाले प्लान में 50GB का डेटा बोनस दिया जा रहा है। हालांकि, 2899 और 3099 रुपये वाले प्लान में 75GB का बोनस डेटा ऑफर किया जा रहा है। सभी प्लान अनलिमिटेड बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेटा बेनिफिट दिया जा रहा है।
1449 और 2899 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB मिलता है। जबकि, 3099 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इनमें आपको Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन का भी लाभ दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
9 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
15 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines