Vi Cheapest Prepaid Plans: देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों को अनेकों प्लान ऑफर करते हैं। हालांकि, इन दोनों कंपनियों को टक्कर देने के लिए वोडाफोन-आइडिया ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां हम आपको वीआई के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें भरपुर डेटा से लेकर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग समेंत कई सारी सुविधाएं मिलती है।
Vi के 299 रुपये वाला प्लान
अगर आप वीआई ग्राहक हैं और एक सस्ते प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए 2999 रुपये वाला प्लान बेस्ट हो सकता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। सबसे खास बात ये है कि वीआई के इस प्लान में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हर महीने 2GB तक बैकअप डेटा मिलता है। हालांकि, इसे एक्टिव करने के लिए आपको 121249 पर डायल या ViApp के माध्यम से क्लेम करना होगा। इतना ही नहीं आपको इस प्लान में रोजाना रात 12 बजे से 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा।
359 रुपये वाला प्लान
वीआई अपने ग्राहकों को 359 रुपये वाला प्लान भी ऑफर करता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान में कंपनी रोजाना 100 एसएमएस और डेली 3 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही ग्राहक इस प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी इस प्लान में सोमवार से शुक्रवार के बचे डेटा को शनिवार और रविवार में ट्रांसफर करने की भी सुविधा देती है। प्लान में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हर महीने 2GB बैकअप डेटा भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
369 रुपये वाला प्लान (Vi Cheapest Prepaid Plans)
यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता और इसमें रोजाना 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्लान में डेली 100 एसएमएस और बिना किसी अतिरिक्त लागत के हर महीने 2GB तक बैकअप डेटा भी मिलेगा। आपको इस प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का लाभ भी मिलेगा। वीआई के अन्य प्लान की तरह ही वीआई के 359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी डेटा ट्रांसफर का ऑप्शन मिलता है। यानी अगर कोई ग्राहक सोमवार से शुक्रवार तक कम डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो वह बचे डेटा को शनिवार और रविवार को यूज कर सकेंगे।
यह भी पढ़ेंः Upcoming Smartphone: अगले सप्ताह लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन! लिस्ट में Vivo का धाकड़ स्मार्टफोन शामिल
रिलायंस जियो का सस्ता प्रीपेड प्लान
सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। जियो के सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान की लिस्ट में 239 रुपये वाला प्लान आता है, जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको रोजाना 1.5 GB डेटा और टोटल 42 GB डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। जियो के इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
एयरटेल का सस्ता प्रीपेड प्लान
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने ग्राहकों को अनेकों प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। एयरटेल का सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान 299 रुपये वाला प्लान है। इसमें 1.5GB/डेटा, प्रतिदिन 100SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलता है।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines