Vi Best Prepaid Plan: वोडाफोन आइडिया यानी VI देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके इस वक्त 21 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार नए-नए प्लान्स पेश कर रही है लेकिन क्या आप जानते हैं Vi एक ऐसा लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान भी है, जिससे बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म हो जाता है। यही नहीं इस प्लान में फ्री Amazon Prime भी मिल रहा है। यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रहा है। चलिए इस खास प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं…
कितनी है इस प्लान की कीमत?
अगर आप बार-बार मंथली रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं, तो Vi का 3799 रुपये का प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए जानें प्लान में क्या-क्या खास मिल रहा है…
इस प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर बिना रोक-टोक बात कर सकते हैं। यही नहीं प्लान में हर दिन 100 SMS फ्री मिलते हैं जिससे चैटिंग के लिए भी ये प्लान शानदार बन जाता है। इसके अलावा, प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा OTT स्ट्रीमिंग और इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए परफेक्ट है। प्लान में सबसे खास इसका एक और ऐड ऑन है जिससे आपको रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
ये भी पढ़ें : लाखों iPhone यूजर्स के लिए Apple ने जारी किया नया अपडेट, गलती से भी न करें इग्नोर
Free मिलेगा Amazon Prime
अगर आप Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन अलग से खरीदने की सोच रहे थे, तो अब आपकी जेब बचेगी। Vi के इस प्लान में पूरे एक साल के लिए आपको Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाता है। इस प्लान के साथ आप दो डिवाइस पर एक साथ स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। जो इस प्लान को और भी खास बना देता है।
इन यूजर्स के लिए परफेक्ट है प्लान
अगर आप बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन से बचना चाहते हैं और ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो Vi का 3799 रुपये वाला ये प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यही नहीं इसमें आपको OTT स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए शानदार सुविधाएं मिलती हैं।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
7 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
9 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
12 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines