Vehicle Motion Cues: क्या आप कभी गाड़ी में फोन इस्तेमाल करते समय घबराहट या जी मिचलाना महसूस करते हैं? आप अकेले नहीं हैं! बहुत से लोगों को चलती गाड़ी में स्मार्टफोन या टैबलेट देखने पर यह परेशानी होती है। लकिन अब उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगर आप एक IPHONE यूजर है तो Apple के नए iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम में एक नया फीचर “वाहन गति संकेत” (Vehicle Motion Cues) शामिल किया गया है, जो इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
आखिर ये Vehicle Motion Cues कैसे काम करते हैं?
दरअसल, रिसर्च बताते हैं कि गाड़ी में जी मिचलाना आमतौर पर इस वजह से होता है कि हमारे शरीर को कार की तेज स्पीड का एहसास होता है (गाड़ी की हिलती डुलती सीटों के कारण) लेकिन हमारी आँखें स्क्रीन पर स्थिर चीजें देखती हैं। ये Contraindications ही हमें Uncomfortable महसूस कराता है।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Apple ने Vehicle Motion Cues बनाए हैं। ये चलती गाड़ी का पता लगाने के लिए आपके iPhone या iPad के सेंसरों का इस्तेमाल करते हैं। गाड़ी हिलने पर स्क्रीन के किनारों पर एनिमेटेड डॉट्स दिखाई देते हैं। ये डॉट्स गाड़ी की गति के हिसाब से हिलते हैं, जिससे आपकी आँखों को स्क्रीन के अलावा गति का एक और संकेत मिलता है। इससे आँखों और शरीर के बीच का Contraindication कम होता है और उम्मीद है कि आपको गाड़ी में फोन इस्तेमाल करते समय जी कम मिचलाएगा।
यह भी पढ़े:खुशखबरी! 5G चिप के साथ आ रहा है सबसे पतला iPhone, लीक हो गए फीचर्स
इन Vehicle Motion Cues को इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं:
- आप सीधे सेटिंग्स (Settings) में जाकर एक्सेसिबिलिटी (Accessibility) > मोशन (Motion) > वाहन गति संकेत (Vehicle Motion Cues) को ऑन कर सकते हैं।
- आप इन्हें कंट्रोल सेंटर (Control Center) में भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए कंट्रोल सेंटर को खोलें, ऊपर की तरफ खाली जगह को दबाकर होल्ड करें और फिर “कंट्रोल जोड़ें” (Add Control) चुनें। वहाँ से “विज़न एक्सेसिबिलिटी” (Vision Accessibility) कंट्रोल ढूंढकर वाहन गति संकेत को चुनें।
- तो अगर आप भी गाड़ी में फोन इस्तेमाल करते समय जी मिचलाने से परेशान हैं, तो iOS 18 में आए इन नए वाहन गति संकेतों को जरूर आजमाएं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines